'सारी लड़कियों को ऐसा ही लगता है...', साक्षी-धोनी में से कौन ज्यादा लकी? ऋषभ पंत ने जो कहा वो VIRAL है!
ऋषभ पंत क बहन की शादी के फंक्शन के दौरान धोनी की वाइफ साक्षी से सवाल किया गया कि उनको क्या लगता है धोनी ज्यादा लकी या आप, इस सवाल पर पंत का जवाब वायरल हो रहा।
- खेल समाचार
- 3 min read

MS Dhoni and Sakshi: हाल ही में 12 मार्च को ऋषभ पंत की बड़ी बहन साक्षी की शादी हुई। इस शादी में क्रिकेट जगत के कई नामी हस्तियां शामिल हुईं। शादी के फंक्शन्स के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। कुछ वीडियो में धोनी डांस करते दिखे तो कुछ वीडियो में वाइफ साक्षी के साथ गाना गाते दिखे।
अब शादी के फंक्शन के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एमएस धोनी और उनकी वाइफ साक्षी में से कौन ज्यादा लकी है इस बात की चर्चा हो रही है? जिसपर ऋ।भ पंत कुछ ऐसा कहते हैं जिससे वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।
धोनी और साक्षी में से कौन ज्यादा लकी?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋषभ पंत की बहन की शादी के फंक्शन में एक शख्स साक्षी धोनी से ये पूछता है कि आपको क्या लगता है धोनी ज्यादा लकी हैं या आप? इस सवाल के जवाब में धोनी की वाइफ साक्षी कहती हैं कि मुझे लगता है धोनी ज्यादा लकी है क्योंकि उनके पास मैं हूं। साक्षी अभी अपनी बात खत्म कर ही रही होती हैं तभी ऋषभ पंत बीच में कूद पड़ते हैं और कहत हैं और कहते हैं सारी लड़कियों को यही लगता है....
धोनी हमारे लिए चांद से भी ज्यादा कीमती
पंत के इतना कहने की देर थी कि हॉल में मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगते हैं। तभी फंक्शन में आया एक शख्स साक्षी से कहता है कि हमारे लिए तो धोनी से आगे चांद भी कुछ नहीं। ये हमारे लिए चांद से भी ज्यादा किमती हैं। शायद ये बात सच भी है। धोनी के फैंस के लिए धोनी चांद से कहीं ज्यादा कीमती हैं।
Advertisement
आईपीएल की तैयारियों में जुटे धोनी
धोनी अपनी वाइफ साक्षी के साथ ऋषभ पंत की बहन की शादी अटेंड करने के लिए देहरादून पहुंचे थे। अब शादी के खत्म होने के बाद से धोनी जल्द ही आईपीएल की तैयारियों में जुट सकते हैं। आपको बता दें कि आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला 22 मार्च को आरसीबी और केकेार के बीच खेला जाएगा।
चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला किसके खिलाफ?
आईपीएल 2024 शुरु होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी से नीचे उतर गए थे। सीएसके की कप्तानी अब ऋतुराज गायकवाड़ करते हैं। पूरे साल धोनी के फैंस आईपीएल का इंतजार करते हैं ताकि उनकी झलक देख सकें। आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।