IND vs AFG: कौन हैं हर्ष दुबे? जिन्होंने विराट कोहली का विकेट लेकर IPL में मचाया था 'गदर', अब ऑलराउंडर को टीम इंडिया में मिली जगह
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। दोनों ही टीम में नए चेहरे के रूप में हर्ष दुबे को मौका मिला है। हर्ष रणजी ट्रॉफी में इतिहास रच चुके हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच आगामी 6 जून को 1 टेस्ट और 14 जून से तीन मैच की वनडे सीरीज भारत में ही होने वाली है। इन दोनों ही सीरीज के लिए मंगलवार, 19 मई को बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। वनडे टीम में लंबे समय बाद ईशान किशन की वापसी हुई है, तो वहीं, टेस्ट से ऋषभ पंत से उपकप्तानी छीन गई है।
बीसीसीआई ने जब टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया, तो एक नाम ने सभी को चौंकाय और उनका नाम हर्ष दुबे हैं। धाकड़ ऑलराउंडर हर्ष दुबे को सिर्फ टेस्ट में ही नहीं, बल्कि वनडे में भी मौका मिला है। ऐसे में सभी जानना चाहते हैं कि आखिर यह हर्ष दुबे कौन हैं।
कौन हैं हर्ष दुबे?
हर्ष दुबे भारतीय ऑलराउंडर क्रिकेटर हैं जो डोमेस्टिक क्रिकेट में विदर्भ और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते हैं। वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी और शानदार स्पिन गेंदबाजी करते हैं। हर्ष का जन्म 23 जुलाई को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने दिसंबर 2022 में विदर्भ के लिए अपना रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया था।
2024-25 रणजी ट्रॉफी से मिली पहचान
हर्ष दुबे को असल पहचान 2024-25 रणजी ट्रॉफी के दौरान मिली। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने इतिहास रच दिया था। 2024-25 रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 69 विकेट लेकर और 476 रन बनाकर इतिहास रच दिया था। उन्होंने आशुतोष अमन के 68 विकेटों का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था।
Advertisement
हर्ष दुबे का आईपीएल सफर
आईपीएल में हर्ष दुबे सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। उन्होंने IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ बतौर रिप्लेसमेंट डेब्यू किया और 2026 में SRH ने रिटेन किया। इस लीग में अपनी स्पिन गेंदबाजी से कई दिग्गज बल्लेबाजों को आउट करके अपनी छाप छोड़ चुके हैं। आईपीएल 2025 के एक रोमांचक मैच में विराट कोहली का विकेट लेकर हर्ष दुबे ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
AFG के खिलाफ भारत की वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।
Advertisement
AFG के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (डब्ल्यूके)।