IND vs AFG: टीम इंडिया में 4 नए चेहरों की सरप्राइज एंट्री! डोमेस्टिक क्रिकेट के इन 'धुरंधरों' को कितना जानते हैं आप?

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। बीसीसीआई ने दोनों ही टीमों में कई नए चेहरे को मौका दिया है। वहीं, लंबे समय बाद वनडे टीम में ईशान किशन की वापसी हुई है।

Follow : Google News Icon  
Manav Suthar Gurnoor Brar Harsh Dubey and Prince Yadav team india squad
IND vs AFG: टीम इंडिया में 4 नए चेहरों की सरप्राइज एंट्री! | Image: Social media

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून को एक टेस्ट और 14 जून से 20 जून तक तीन मैच की वनडे सीरीज भारत में ही होने वाली है। दोनों ही सीरीज के लिए मंगलवार को बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।

टेस्ट और वनडे, दोनों ही टीमों में जहां अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, तो दोनों ही टीमों में नए चेहरे को भी मौका मिला है। वनडे टीम में गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को पहली बार जगह मिली है, तो वहीं टेस्ट टीम में मानव सुथार, हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ को भी शामिल किया है। ऐसे में आइए इन चारों नए खिलाड़ियों के बारे में जान लेते हैं।

कौन हैं गुरनूर बराड़?

25 साल के गुरनूर बराड़ पंजाब के रहने वाले हैं। गुरनूर एक दाएं हाथ के गेंदबाज है, जो अपनी बॉलिंग से काफी इम्प्रेस किया है। अपने डॉमेस्टिक करियर में 18 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं, जिसमें 9 लिस्ट ए, तो 9 ही टी20 मुकाबले खेले हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम 52, लिस्ट ए में 12 तो टी20 में 10 विकेट हैं। आईपीएल 2026 में वो गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हैं। गुरनूर को टेस्ट और वनडे, दोनों टीमों में शामिल किया गया है।

कौन हैं प्रिंस यादव?

24 साल के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव दिल्ली से हैं। प्रिंस यादव 2024 में दिल्ली प्रीमियर लीग में चमके थे। उन्होंने उस सीजन ऋषभ पंत की कप्तानी वाली पुरानी दिल्ली 6 का प्रतिनिधित्व किया था और 13 विकेट लिए थे। प्रिंस यादव आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं और अभी तक उन्होंने 12 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। प्रिंस यादव को टेस्ट और वनडे, दोनों टीमों में शामिल किया गया है।

Advertisement

कौन हैं मानव सुथार?

मानव सुथार (Manav Suthar) एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं, जो मुख्य रूप से स्लो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिन के रूप में खेलते हैं। वे बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। उन्होंने 2021-22 रणजी सीजन में राजस्थान के लिए अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था। रणजी ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने केवल पांच पारियों में 18 विकेट चटकाए। मानव सुथर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। मानव सुथार को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

कौन हैं हर्ष दुबे?

हर्ष दुबे बाएं हाथ से बल्लेबाजी और बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने 2024-25 के रणजी ट्रॉफी सीजन में 69 विकेट लेकर और 476 रन बनाकर इतिहास रच दिया था। आईपीएल 2025 में हैदराबाद(SRH) में रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल हुए। डेब्यू सीजन में कम मैचों में ही विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों के विकेट लिए। 2026 में रिटेन किए गया। हर्ष दुबे टेस्ट और वनडे, दोनों टीमों में शामिल किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान; वनडे में ईशान की वापसी तो ऋषभ से छिनी उपकप्तानी, किसे मिला कमान?

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड