IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान; वनडे में ईशान की वापसी तो ऋषभ से छिनी उपकप्तानी, किसे मिला कमान?

IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। मंगलवार को बीसीसीआई ने इसका ऐलान किया। टेस्ट और वनडे टीम में शुभमन गिल टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं, टी20 के बाद अब वनडे टीम में भी ईशान किशन की वापसी हो गई है। टेस्ट में ऋषभ पंत की वापसी हुई है।

Follow : Google News Icon  
Indian Squad Announced for Afghanistan one day test Series
Social media | Image: अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान

IND vs AFG: बीसीसीआई ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टेस्ट मैच में ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को मौका मिला है, तो वहीं, तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम में ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश रेड्डी, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष त्यागी जैसी खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं, दोनों सीरीज के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है। दोनों टीमों में चार नए चेहरे को शामिल किया गया है। अफगानिस्तान सीरीज 6 जून से लेकर 20 जून तक है।

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम

  • शुभमन गिल- कप्तान
  • रोहित शर्मा 
  • विराट कोहली 
  • श्रेयस अय्यर- उपकप्तान
  • केएल राहुल 
  • इशान किशन 
  • हार्दिक पंड्या 
  • नितीश रेड्डी 
  • वॉशिंगटन सुंदर 
  • कुलदीप यादव 
  • अर्शदीप सिंह 
  • प्रसिद्ध कृष्णा 
  • प्रिंस यादव
  • गुरनूर बराड़
  • हर्ष दुबे
     

टीम इंडिया टेस्ट टीम बनाम अफगानिस्तान

  • शुभमन गिल (कप्तान) 
  • यशस्वी जयसवाल
  • केएल राहुल (उपकप्तान) 
  • साई सुदर्शन 
  • ऋषभ पंत
  • देवदत्त पडिक्कल 
  • नितीश कुमार रेड्डी 
  • वाशिंगटन सुंदर 
  • कुलदीप यादव 
  • मोहम्मद सिराज
  • प्रसिद्ध कृष्णा 
  • मानव सुथार
  • गुरनूर बराड़
  • हर्ष दुबे
  • ध्रुव जुरेल (डब्ल्यूके)

टेस्ट सीरीज 2026 शेड्यूल

पहला टेस्ट 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में

वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला ODI धर्मशाला में - 14 जून - दोपहर 1:30 बजे
दूसरा ODI लखनऊ में - 17 जून - दोपहर 1:30 बजे
तीसरा ODI चेन्नई में - 20 जून - दोपहर 1:30 बजे

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड