IND vs AFG: कौन हैं 6.5 फीट लंबे गुरनूर बराड़? जिन्हें टीम इंडिया ने टेस्ट और वनडे दोनों स्क्वाड में मौका देकर चौंकाया

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच जून के महीने में एक टेस्ट और तीन मैच की वनडे सीरीज होने वाली है। BCCI ने दोनों सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने दोनों टीमों में गुरनूर बराड़ को मौका देकर सभी को चौंका दिया है।

Follow : Google News Icon  
gurnoor brar india vs afghanistan
कौन हैं 6.5 फीट लंबे गुरनूर ब्रार? | Image: Social media

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से 1 टेस्ट और तीन मैच की वनडे सीरीज भारत में ही होने वाली है। दोनों ही सीरीज के लिए मंगलवार को बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। वनडे टीम में जहां अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं, वहीं लंबे समय बाद ईशान किशन की भी वापसी हुई है।

बीसीसीआई ने जब टेस्ट मैच और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया, तो एक नाम सभी को चौंका दिया। उस खिलाड़ी का नाम है गुरनूर बराड़। गुरनूर ब्रार को सिर्फ टेस्ट में ही नहीं, बल्कि वनडे में भी मौका मिला है। ऐसे में सभी लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये गुरनूर बराड़ कौन हैं?

टेस्ट और वनडे टीम में शामिल कौन हैं गुरनूर बराड़?

25 साल के गुरनूर बराड़ मूलतः पंजाब के रहने वाले हैं। गुरनूर एक दाएं हाथ के गेंदबाज है, जो अपनी बॉलिंग से काफी इम्प्रेस किया है। उन्होंने अब तक अपने डॉमेस्टिक करियर में 18 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं, जिसमें 9 लिस्ट ए, तो 9 ही टी20 मुकाबले खेले हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम 52, लिस्ट ए में 12 तो टी20 में 10 विकेट हैं।

आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हैं

गुरनूर बराड़ आईपीएल में 1 मैच पंजाब किंग्स के लिए 2023 में भी खेल चुके हैं। हालांकि, अब गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हैं। गुजरात टाइटन्स ने उन्हें 2025 आईपीएल सीजन के लिए  1.3 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम में खरीदा है।

Advertisement

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (डब्ल्यूके)। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान; वनडे में ईशान की वापसी तो ऋषभ से छिनी उपकप्तानी, किसे मिला कमान?
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड