कौन हैं अनुकूल रॉय? जिन्हें हर्ष दुबे की जगह श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-A टीम में मिली जगह, BCCI ने किया ऐलान
Anukul Roy: बुधवार को बीसीसीआई ने ऐलान करते हुए कहा श्रीलंका में होने वाली आगामी त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय को भारतीय टीम 'ए' में शामिल किया गया है। उन्होंने हर्ष दुबे की जगह ली है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Who is Anukul Roy: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 खत्म होने के बाद इंडिया-ए की टीम श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका जाएगी। इस त्रिकोणीय सीरीज के लिए कुछ दिन पहले ही बीसीसीआई की तरफ से इंडिया ए की टीम का ऐलान भी कर दिया गया, लेकिन शुक्रवार को बीसीसीआई ने एक बड़ा बदलाव किया है।
बीसीसीआई ने शूरकवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि श्रीलंका में होने वाली आगामी त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय को भारतीय टीम 'ए' में शामिल किया गया है। उन्होंने हर्ष दुबे की जगह ली है, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घरेलू श्रृंखला के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीमों में पहली बार शामिल किया गया है।
कौन हैं अनुकूल रॉय?
अनुकूल रॉय घरेलू क्रिकेट में झारखंड और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए एक ऑलराउंडर के रूप में खेलते हैं। वह बाएं हाथ के स्पिनर और निचले क्रम के आक्रामक बल्लेबाज हैं। 2018 में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने में उनकी अहम भूमिका रही थी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वो अपने शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी रह चुके हैं।
हर्ष दुबे को मिला टीम इंडिया में मौका
हर्ष दुबे आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। हर्ष का चयन अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए हुआ है। उन्होंने 2024-25 के रणजी ट्रॉफी सीजन में 69 विकेट लेकर और 476 रन बनाकर इतिहास रच दिया था।
Advertisement
ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय।