BCCI का सबसे बड़ा सरप्राइज! शुभमन गिल कप्तान... और टीम इंडिया में गुजरात टाइटंस के इन 11 खिलाड़ियों की एंट्री ने सबको चौंकाया
India Squad For AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। भारतीय स्क्वॉड में आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस के कुल 11 खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें मोहम्मद सिराज से लेकर साई सुदर्शन तक शामिल हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

India Squad For AFG: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार, 19 मई को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने टेस्ट और वनडे के लिए 15-15 सदस्यीय टीमों का ऐलान किया है। वहीं, इन दोनों टीमों का नेतृत्व शुभमन गिल को सौंपा गया है।
बीसीसीआई ने जब अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान किया, तो एक चीज ने सभी को खूब हैरान किया। जी हां, दोनों टीमों में आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस के कुल 11 खिलाड़ी का नाम देखकर हर कोई चौंक गया।
GT ने एक्स पर बताया 11 खिलाड़ियों के नाम
दरअसल, टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान होने के बाद गुजरात टाइटंस ने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि अफगानिस्तान सीरीज के लिए जारी हुई टीम इंडिया में 11 खिलाड़ी गुजरात टाइटंस के हैं। आपको बता दें कि यह खिलाड़ी दोनों स्क्वॉड को मिलाकर हैं।
टेस्ट स्क्वॉड में GT के 7 खिलाड़ी
- शुभमन गिल (कप्तान)
- साई सुदर्शन
- वाशिंगटन सुंदर
- मोहम्मद सिराज
- प्रसिद्ध कृष्णा
- मानव सुथार
- गुरनूर बराड़
वनडे स्क्वॉड में GT के 3 खिलाड़ी
- शुभमन गिल (कप्तान)
- वाशिंगटन सुंदर
- गुरनूर बराड़
AFG के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (डब्ल्यूके)।
Advertisement
AFG के खिलाफ भारत की वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।
टेस्ट और वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
- पहला टेस्ट 6 से 10 जून तक-न्यू चंडीगढ़
- पहला ODI धर्मशाला में - 14 जून - दोपहर 1:30 बजे
- दूसरा ODI लखनऊ में - 17 जून - दोपहर 1:30 बजे
- तीसरा ODI चेन्नई में - 20 जून - दोपहर 1:30 बजे