वैभव सूर्यवंशी को मिला टीम इंडिया का कैप तो सबसे पहले किससे शेयर की ये खुशी? बिहार के लाल ने खुद बताया सबकुछ; आप भी जानिए

वर्ष 2026 अगर किसी के लिए सबसे ज्यादा खास बनता जा रहा है तो वो हैं वैभव सूर्यवंशी। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में सूर्यवंशी को भी मौका मिला है। लेकिन सबसे पहले किससे शेयर की ये खुशी

Vaibhav Sooryavanshi with his maiden India cap
Vaibhav Sooryavanshi with his maiden India cap | Image: X/@BCCI

वर्ष 2026 अगर किसी के लिए सबसे ज्यादा खास बनता जा रहा है तो वो हैं वैभव सूर्यवंशी। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में सूर्यवंशी को भी मौका मिला है। लेकिन मैदान पर उतरते ही वैभव सूर्यवंशी के नाम एक और नया रिकार्ड दर्ज हो गया है। वैभव ने ना सिर्फ नया रिकार्ड बनाया बल्कि महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड भी तोड़ दिया है। 

4 जुलाई को वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। बड़ी बात यह भी है कि वैभव ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ दिया है। गौरतलब है कि तेंदुलकर ने जब भारतीय टीम के लिए अपना पहला मैच नवंबर 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था तब वह उम्र में 16 साल और 205 दिन के थे। लेकिन सूर्यवंशी ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में भारतीय टीम के लिए खेलकर ये रिकार्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। इससे वैभव सूर्यवंशी अब सबसे कम उम्र में भारत के लिए क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जबकि सचिन तेंदुलकर दूसरे स्थान पर आ गए हैं।  

तिलक वर्मा ने दी कैप  

मैनचेस्टर में मैच शुरू होने से पहले क्रिकेटर तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को उनकी आधिकारिक इंडिया की कैप दी। इसके साथ ही तिलक ने सूर्यवंशी को हौसला बढ़ाने वाला संदेश भी दिया। तिलक ने कहा “सबसे पहले, यह आपके और आपके परिवार के लिए गर्व का पल है। उन्होंने आपके लिए सच में बहुत मेहनत की है। आपने अपनी मेहनत से यह क्रिकेट कैप हासिल की है। निडर होकर क्रिकेट खेलें, यहाँ भी कुछ नहीं बदलेगा। सही सोच और चेहरे पर मुस्कान के साथ खेलें।"

सूर्यवंशी ने यह खबर सबसे पहले किसको दी 

सूर्यवंशी ने बताया कि कैप मिलने के बाद उन्होंने अपने जीवन की यह बड़ी उपलब्धि वाली खबर सबसे पहले अपने पिता को दी। वह अपने होटल के कमरे में गए और अपने पिता संजीव को यह खुशखबरी दी। बता दें कि सूर्यवंशी के पिता भी उनके साथ यात्रा कर रहे हैं।

Advertisement

सूर्यवंशी बोले “बहुत अच्छा लग रहा है। भारत के लिए खेलना किसी भी भारतीय के लिए सबसे बड़ी बात है क्योंकि हर क्रिकेटर देश का प्रतिनिधित्व करना और देश का नाम रोशन करना चाहता है। सबसे पहले, मैं अपने कमरे में गया और अपने पिता को बताया। वह मेरे साथ ही रुके हुए हैं। मैंने सबसे पहले उन्हें ही बताया। मैंने और किसी को नहीं बताया। साथ ही, मेरी माँ और मेरे कोच, रोमी सर को भी बताया। पापा खुश थे और उन्होंने मुझसे कहा कि मैं इसी तरह खेलता रहूँ। कोई दबाव नहीं है। बस अपने खेल पर भरोसा रखो। ”

T20 क्रिकेटर का रिकार्ड टूटा    

वैभव सूर्यवंशी ने भारत के सबसे युवा पुरुष T20 क्रिकेटर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। अभी तक यह रिकार्ड वाशिंगटन सुंदर के पास था जिन्होंने वर्ष 2017 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला मैच 18 साल और 80 दिन की उम्र में खेला था। लेकिन अब यह रिकार्ड भी टूट गया है और सूर्यवंशी भारत के सबसे कम उम्र के T20 क्रिकेटर बन गए हैं।  

Advertisement

महिला क्रिकेटर का रिकार्ड भी तोड़ा 

पुरुष ही नहीं वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा का भी सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड तोड़ा है। शेफाली ने 15 साल और 239 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेला था। 

IPL में भी बनाया रिकार्ड 

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए थे। उन्होंने पिछले वर्ष अपने पहले सीजन में 252 रन बनाए थे जिसके बाद इस वर्ष उन्होंने 96 रन की पारी खेलने के बाद 776 रन बनाए। इससे आईपीएल के दोनों सीजन में कुल 1028 रन बनाने के बाद सूर्यवंशी सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: क्रोएशिया को हराने के बाद मैदान पर क्यों रो पड़े रोनाल्डो, खुशी नहीं गम के आंसुओं में डूबा महान खिलाड़ी

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड