अपडेटेड 14 July 2024 at 16:46 IST

WCL 2024 Final में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान को दिखाई औकात, 5 विकेट से हराकर जीता खिताब

WCL 2024 Final: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल मुकाबले में इंडिया चैपियंस ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

Follow : Google News Icon  
WCL Final 2024
WCL Final 2024 | Image: X

WCL 2024 Final: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल मुकाबले में इंडिया चैपियंस ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस मैच में पाकिस्तान चैंपियंस के कप्तान यूनिस खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान चैंपियंस कुल 156 रन बना पाई।

पाकिस्तान की ओर से शोएब मलिक ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली। वहीं टीम इंडिया ने इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की। इंडिया चैंपियंस की ओर से अंबाती रायुडू ने शानदार 50 रनों की पारी खेली। उनके अलावा यूसुफ पठान ने 30 रन और गुरकीरत सिंह ने 34 रन बनाए।

अंबाती रायुडू ने बनाए 50 रन 

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 19.1 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत की ओर से अंबाती रायडू ने सर्वाधिक 50 रन बनाए।

भारत की पारी की अच्छी शुरुआत 

157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। उथप्पा और अंबाती के बीच पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी हुई। सुरेश रैना सिर्फ 4 रन ही बना सके। आमिर यामिन ने एक ही ओवर में दोनों खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अंबाती रायुडू ने 30 गेंद में 5 चौके और दो छक्के की मदद से 50 रन बनाए।

Advertisement

गुरकीरत सिंह ने 33 गेंद में 34 रन की पारी खेली। इसके बाद युसूफ पठान ने 16 गेंद में 30 रन की धमाकेदार पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाया। कप्तान युवराज सिंह ने 22 गेंद में 15 रन बनाए। इरफान 5 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से आमिर ने दो विकेट, अजमल, रियाज और शोएब को 1-1 विकेट मिला।

पाकिस्तान की खराब शुरुआत

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए। शोएब मलिक ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। भारत की ओर से अनुरीत सिंह ने तीन विकेट झटके। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के सलामी बल्लेबाज शरजील खान 10 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे ओवर में ही पवेलियन लौटे। मकसूद ने 12 गेंद में 21 रन बनाए। कामरान अकमल 19 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान यूनिस खान 11 गेंद में सात रन ही बना सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'सब भूल गए...',जब रोहित को बनाया था कप्तान तब दादा को पड़ी थी गालियां, सौरव गांगुली ने अब बताई हकीकत | Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 14 July 2024 at 16:46 IST