अपडेटेड 15 October 2024 at 11:18 IST

VIDEO: 'सीने में गड़े तीर' जैसे दर्द पर फूट-फूटकर रोईं पाक कप्‍तान, NZ से हार ने तोड़ा सना का सपना

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में फूट-फूट कर रोती नजर आईं। उनकी आंखों से जब आंसू बहने शुरु हुए तो फिर थमने का नाम नहीं लिए।

Follow : Google News Icon  
Pakistani player returned to field for country Not even a week passed since her father death
पिता की मौत को हफ्ता भी नहीं हुआ और मैदान पर लौटी ये पाकिस्तानी खिलाड़ी | Image: X

Fatima Sana Cried: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में जब न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को 54 रनों से हराया तो न्यूजीलैंड की महिला टीम ने एक साथ दो टीमों के सपनों को चकनाचूर कर दिया। पाकिस्तान की टीम इस हार के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई इसके साथ ही हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का सफर भी इस टूर्नामेंट से खत्म हो गया।

पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान फातिमा सना ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान एक बड़ा हादसा झेला जिससे उभरने के लिए एक इंसान को लंबा समय लगता है। लेकिन सना ने अपने देश को अपने दुख के आगे रखने का हौसला दिखाया। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले ही फातिमा सना फूट-फूटकर रोने लगी। क्या थी इसकी वजह आइए जानते हैं-

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में फूट-फूट कर रोईं फातिमा सना

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में फूट-फूट कर रोती नजर आईं। उनकी आंखों से जब आंसू बहने शुरु हुए तो फिर थमने का नाम नहीं लिए। सीने का दर्द आंसू के रूप में बहने लगा। फातिमा का ये दर्द था अपने पिता से जुदाई का।  न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की कप्तान मुकाबला खेलने उतरी, यही अपने आप में बहुत बड़ी बात थी। इस मुकाबले के पहले उन्होंने अपने पिता को खोया था।

पिता के इंतकाल की वजह से फातिमा को बीच टूर्नामेंट में पाकिस्तान रवाना होना पड़ा था और इसी वजह से वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं बन पाईं थी। पिता के इंतकाल के बाद फातिमा सना जब न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरीं तो राष्ट्रगाण की धुन सुनकर फूट-फूटकर रोने लगी। आखिर ये देश ही तो था जिसके खातिर वो अपने पिता के गुजरने के तुरंत बाद भी मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरी।

Advertisement

खुद को रोक नहीं पाईं फातिमा 

फातिमा ने खुद को रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन एक बार जब उनके आंसू बहने शुरु हुए तो फिर वो खुद को न रोक सकीं और मुंह पर हाथ रख रोने लगी। सोशल मीडिया पर फातिमा का ये इमोशनल वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

पिता के इंतकाल का असर प्रदर्शन पर भी देखने को मिला

पिता के इंतकाल का असर फातिमा के प्रदर्शन में भी देखने को मिला। गेंद से वो इतनी महंगी साबित हुईं कि अपने कोटे के पूरे 4 ओवर भी नहीं डाल सकी फातिमा सना ने 2 ओवर में 17 रन दिए और इस दौरान उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। इस मुकाबले में उन्होंने एक ही ओवर में बैक टू बैक 2 कैच ड्रॉप किए और कुल 4 कैच गंवाए। इसके अलावा बल्ले से भी वो 21 रन ही बना सकीं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- देख भाई, 20 करोड़ तो रखने ही होंगे...RCB फैन की डिमांड पर अश्विन का जवाब, रोहित का भी घूम जाएगा माथा | Republic Bharat
 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 15 October 2024 at 11:18 IST