देख भाई, 20 करोड़ तो रखने ही होंगे...RCB फैन की डिमांड पर अश्विन का जवाब, रोहित का भी घूम जाएगा माथा
ऐसा भी माना जा रहा है कि अगर रोहित शर्मा मेगा ऑक्शन के लिए आते हैं तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए बड़ी बोली लगाने को तैयार हो सकती है।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2025, R Ashwin on Rohit Sharma : आईपीएल 2024 से पहले जब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को सौंप दी थी तो फैंस ने हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का जमकर विरोध किया। हार्दिक पांड्या को तो मैदान पर और मैदान के बाहर भी फैंस ने जमकर ट्रोल किया।
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का हाल देखते हुए इस बार माना जा रहा है कि रोहित शर्मा मेगा नीलामी में जा सकते हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि अगर रोहित शर्मा मेगा ऑक्शन के लिए आते हैं तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए बड़ी बोली लगाने को तैयार हो सकती है। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले आर अश्विन ने एक फैंस को रोहित शर्मा की कम से कम वैल्यू बताई।
आर अश्विन ने किया बड़ा खुलासा
रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर रोहित को फ्रेंचाइजी खरीदने जाती है तो फिर उसके लिए 20 करोड़ रुपये मान के चलिए। उन्होंने कहा, "अगर रोहित शर्मा के लिए आप जा रहे हैं तो 20 करोड़ रखना पड़ेगा। 20 करोड़ उधर गायब हो गया।"
रोहित शर्मा पर लग सकती है बड़ी बोली
आपको बता दें कि विराट कोहली आईपीएल की शुरुआत से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी की ओर से खेलते आ रहे हैं। तो आईपीएल रिटेंशन के नियम में एक बात तय मानी जा रही है कि आरसीबी विराट कोहली को अपना पहला रिटेंशन ऑप्शन रखेगा। अगर आरसीबी रोहित को साइन करने में सफल हो जाती है तो क्रिकेट फैंस रोहित और कोहली की शानदार ओपनिंग जोड़ी को आरसीबी के लिए एक साथ ओपन करते हुए देख सकते हैं।
Advertisement
मुंबई इंडियंस को पांच बार विजेता बना चुके हैं रोहित
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पांच बार आईपीएल विजेता बनीं है। हालांकि मुंबई की ओर से अभी तक ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है कि वे ऑक्शन में रोहित को रिटेन करेंगे या नहीं। भले ही रोहित को मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन न किया जाए फिर भी फ्रेंचाइजी उन्हें आरटीएम कार्ड के जरिए वापस ले सकती है।
नियमों के अनुसार हर फ्रेंचाइजी को ज्यादा से ज्यादा 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति है जिनमें से एक अनकैप्ड खिलाड़ी होगा। एक फ्रेंचाइजी अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। सभी फ्रेंचाइजी के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है।