अपडेटेड 24 October 2024 at 17:03 IST

BCCI की चाल ने किया कमाल, Team India की हार का बदला लेने आए खिलाड़ी ने लगाई New Zealand की लंका

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में हार के बाद BCCI ने बड़ा फैसला लिया। एक स्टार खिलाड़ी को टीम इंडिया में चुना गया, जिसने New Zealand की लंका लगाई है।

Follow : Google News Icon  
washington sundar fantastic performance with ball against new zealand in pune test
टीम इंडिया की हार का बदला लेने आए खिलाड़ी ने लगाई न्यूजीलैंड की लंका | Image: X@BCCI

IND v NZ: भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड (New Zealand) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है, लेकिन इस बार न्यूजीलैंड (New Zealand) पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना पाया है, जैसा कि उसने बेंगलुरु टेस्ट ( Bengaluru Test) में किया था। 

भारत (India) ने पहली पारी में न्यूजीलैंड (New Zealand) को 259 रन पर ऑलआउट कर दिया है। बेंगलुरु ( Bengaluru ) में हुए सीरीज के पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारत को पहली पारी में 46 रन पर ढेर कर दिया था और फिर अपनी पहली पारी में 462 रन का मजबूत स्कोर बनाया था। भारत (India) को इस मुकाबले में 8 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। 

न्यूजीलैंड (New Zealand) ने 36 साल बाद भारत (India) को उसी के घर पर टेस्ट मैच हराया था। करीब 4 दशक बाद न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ मिली इस हार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सोचने पर मजबूर कर दिया था। BCCI ने इस हार के बाद बड़ा कदम उठाते हुए एक स्टार खिलाड़ी को टीम में भेजा और BCCI की इस चाल ने अब कमाल कर दिया है। टीम इंडिया (Team India) की हार का बदला लेने आए स्टार खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड (New Zealand) की लंका लगा डाली है। 

इस भारतीय खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड को दिखाए तारे

Advertisement

दरअसल हम बात कर रहे भारत के युवा स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) की, जिन्हें BCCI ने न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए खासतौर पर भारतीय टीम में शामिल किया है। 25 वर्षीय सुंदर (Sundar) ने पुणे टेस्ट ( Pune Test) की पहली पारी में न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ घातक गेंदबाजी की है। वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने पहली पारी में 7 विकेट चटकाए हैं।

दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) न्यूजीलैंड के खिलाफ किस कदर हावी रहे, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुंदर ने 5 खिलाड़ियों को बोल्ड किया है। सुंदर (Sundar) की इस बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को पहली पारी में 259 रन पर ऑलआउट कर दिया, जबकि एक समय बड़ा स्कोर बनता नजर आ रहा था।

Advertisement

मौजूदा रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन

बता दें कि वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) एक उपयोगी ऑलराउंडर हैं, जो बल्ले और गेंद, दोनों के साथ मैच का रुख पलटने का मादा रखते हैं। 25 वर्षीय वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें जब-जब भारत के लिए खेलने का मौका मिला है, उन्होंने सबको प्रभावित किया है। बल्ले और गेंद, दोनों के साथ वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने शत प्रतिशत योगदान दिया है। 

सुंदर के हालिया परफॉर्मेंस की बात करें तो वॉशिंगटन (Washington) ने मौजूदा 2024 रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2024) टूर्नामेंट में तमिलनाडु (Tamil Nadu) के लिए खेलते हुए दिल्ली (Delhi) के खिलाफ मैच में शानदार जड़ा था। वॉशिंगटन (Washington) ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने के टीम मैनेजमेंट के फैसले को सही साबित करते हुए 152 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में दोनों पारियों में 3-3 और कुल 6 विकेट चटकाए। 

ये भी पढ़ें- भारत की जर्सी में चमका कश्मीर का ये खिलाड़ी, प्रदर्शन के साथ मचाया कोहराम; विरोधी का कामतमाम

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 24 October 2024 at 16:29 IST