Asian Games: गौतम गंभीर को BCCI ने दिया बड़ा झटका, इस दिग्गज खिलाड़ी को मिली टीम इंडिया की नई जिम्मेदारी, होंगे नए हेड कोच

VVS Laxman: टीम इंडिया के पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण को एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि एशियन गेम्स इसी साल सितंबर में होने वाला है।

VVS Laxman will be the coach for Team India for the 20th Asian Games 2026
वीवीएस लक्ष्मण को एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी दी गई | Image: ANI

VVS Laxman: टीम इंडिया के पूर्व और दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को एक बार फिर बीसीसीआई द्वारा एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। वीवीएस लक्ष्मण को एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि एशियन गेम्स इसी साल सितंबर 19 से 4 अक्टूबर के बीच जापान में होने वाला है। एशियन गेम्स में इस बार पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। बीसीसीआई के इस फैसले को लेकर मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर बड़ा झटका मना जा रहा है।

मुंबई में आज अहम बैठक

गौरतलब है कि गुरुवार, 3 सितंबर को BCCI के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) में क्रिकेट डायरेक्टर, वीवीएस लक्ष्मण के अलावा, रेगुलर हेड कोच गौतम गंभीर, टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर, टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल के अलावा, अन्य अधिकारियों के साथ मुंबई में अहम बैठक हुई।

बैठक को लेकर खबर थी कि आज कोई अहम नतीजों पर फैलसा हो सकता है। अब खबर आई है कि वीवीएस लक्ष्मण को एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी दी गई है। स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री की तरफ से जारी कोचों की लिस्ट के मुताबिक, लक्ष्मण को सुनील जोशी, ऋषिकेश कानिटकर और सुभादीप घोष असिस्ट करेंगे।

लक्ष्मण एशियन गेम्स में करेंगे टीम इंडिया का नेतृत्व

वीवीएस लक्ष्मण 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया के कोच होंगे। वहीं, लक्ष्मण ने चीन के हांग्जो में 2023 एशियन गेम्स में भी इंडियन मेन्स टीम को कोचिंग दी थी, जहाँ इंडिया ने गोल्ड मेडल जीता था।

Advertisement

रेगुलर हेड कोच गौतम गंभीर वेस्ट इंडीज के खिलाफ होम ODI सीरीज़ के लिए सीनियर टीम के साथ रहेंगे, जिसका पहला ODI 27 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं, बैठम में कहा गया कि अमोल मजूमदार भारतीय महिला टीम के हेड कोच बने रहेंगे। मजूमदार को बॉलिंग कोच आविष्कार साल्वी और फील्डिंग कोच मुनीश बाली असिस्ट करेंगे।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के लिए

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND vs AFG T20: अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू की वापसी, 13 सितंबर को पहला मैच, देखें LIST
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड