अपडेटेड 14 September 2024 at 10:03 IST

17 छक्के और 32 गेंद पर शतक... मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ने मचाया गदर, बनाया T20 का बड़ा रिकॉर्ड

Vishnu Vinod: विष्णु विनोद ने 32 गेंद पर शतक ठोककर बता दिया कि भले ही उनकी उम्र 30 साल हो गई है लेकिन अभी उनमें जान बाकी है।

Follow : Google News Icon  
Vishnu Vinod 32 balls century in kerala cricket league
विष्णु विनोद ने 32 गेंदों पर जड़ा शतक | Image: X

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) का बुरा हाल था। हार्दिक पांड्या ( Hardik Pandya ) की कप्तानी में 5 बार की चैंपियन टीम पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करते नजर आई थी। आईपीएल 2025 से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाईजी अपनी टीम में कई बड़े बदलाव कर सकती है। इस बीच मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी ने अपनी बैटिंग से सनसनी मचा दी है। डोमेस्टिक क्रिकेट में कई सालों से खेल रहे अनुभवी बल्लेबाज विष्णु विनोद (Vishnu Vinod) ने केरला क्रिकेट लीग टी20 में तूफानी शतक जड़ा।

दाएं हाथ के बल्लेबाज विष्णु विनोद ने 32 गेंद पर शतक ठोककर बता दिया कि भले ही उनकी उम्र 30 साल हो गई है लेकिन अभी उनमें जान बाकी है। केरला क्रिकेट लीग टी20 में हुए एक मुकाबले में विष्णु विनोद ने 300 से अधिक की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 45 गेंद पर 139 रन ठोक दिए।

विष्णु विनोद ने जड़ा तूफानी शतक

केरला क्रिकेट लीग टी20 में विष्णु विनोद त्रिशूर टाइटंस के लिए खेलते हैं। एलेप्पी रिप्पल के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वो ऋषभ पंत के साथ संयुक्त रूप से टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। पंत ने 2018 में हिमाचल के खिलाफ 32 गेंदों पर शतक जड़ा था। अब विष्णु विनोद ने भी इतनी ही गेंदों पर सेंचुरी जड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। 45 गेंदों पर 139 रनों की ताबड़तोड़ पारी के दौरान केरल के अनुभवी खिलाड़ी ने 5 चौके और 17 छक्के लगाए।

बता दें कि टी20 में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है। इसी साल सायप्रस के खिलाफ उन्होंने 27 गेंदों पर शतक जड़कर पूरे क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी।

Advertisement

विष्णु विनोद की चमकेगी किस्मत?

आईपीएल 2024 में विष्णु विनोद मुंबई इंडियंस की टीम में थे,हालांकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। आईपीएल 2025 से पहले MI उन्हें रिलीज कर सकती है। अगर वो ऑक्शन में आते हैं तो उनपर पैसों की बरसात हो सकती है। आईपीएल में विष्णु विनोद ने अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं और उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उनकी ये रिकॉर्डतोड़ पारी उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। डोमेस्टिक क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 28, लिस्ट ए में 53 और टी20 में 61 मुकाबले खेले हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में विष्णु विनोद ने 1040, लिस्ट ए में 1773 और टी20 करियर में 1591 रन बनाए हैं। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: एक टीम से खेलेंगे कोहली-बाबर और अफरीदी-बुमराह? इस बड़े टूर्नामेंट में होगा ऐसा, जय शाह लेंगे फैसला

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 14 September 2024 at 10:03 IST