अपडेटेड 21 February 2024 at 17:40 IST

विराट कोहली की गोद में दिखे Akaay, पापा-बेटे की AI तस्वीरें मचा रही धमाल

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के घर दूसरा नन्हा मेहमान आया। अनुष्का ने एक बेटे को जन्म दिया। कोहली की गोद में बेटे अकाय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही

Follow : Google News Icon  
Virat Kohli Anushka Sharma
Virat Kohli Anushka Sharma | Image: Instagram

Virat Kohli with his Son Akaay: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली जिन्हें रन मशीन भी कहा जाता है, उन्होंने मंगलवार, 20 फरवरी को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को खुशखबरी दी की उनकी बेटी वामिका को एक छोटा भाई हुआ है जिसका नाम इस कपल ने 'अकाय' रखा है।  

विराट कोहली के इस न्यूज को शेयर करते ही सोशल मीडिया पर कोहली, अनुष्का और अकाय नाम ट्रेंड करने लगा इसी के साथ सोशल मीडिया पर फैंस को कोहली और उनके बेटे अकाय की AI तस्वीरें देखने को मिली जो फैंस ने खूब पसंद की।

विराट-अनुष्का के घर गूंजी किलकारी 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli Anushka sharma) ने ट्वि्टर और इंस्टाग्राम पर नन्हे मेहमान के आने की जानकारी दी है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘हमें आप सबको यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि 15 फरवरी को हमारे घर नन्हा मेहमान आया है। वामिका का भाई जिसका नाम अकाय (Akaay) रखा गया है।’

Virat Kohli post

विराट कोहली की ये न्यूज शेयर करते ही सोशल मीडिया पर तहलका सा मच गया। कोहली के फैन क्लब ने उनके बेटे अकाय के साथ उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के जरिए अलग अलग तरह की तस्वीरें शेयर कर दीं। आपको बता दें कि कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों से कुछ निजी कारणों का हवाला देते हुए छुट्टी मांगी थी। BCCI ने कोहली की इस अपील का सम्मान करते हुए उनकी छुट्टी को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद से ऐसा माना जा रहा था कि कोहली तीसरे टेस्ट से वापसी करेंगे लेकिन ऐसा कुछ नही हुआ।

Advertisement
Virat Kohli with his son Akaay
Virat Kohli with his son Akaay
Virat Kohli with his son Akaay

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मुकाबला 15 फरवरी को शुरु हुआ और उसी दिन विराट और अनुष्का के घर में एक छोटे से मेहमान का वेलकम हुआ। कोहली ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। जब से विराट-अनुष्का ने बेटे का नाम अकाय रखा है, तब से इस नाम का सर्च बढ़ गया है। लोग इस नाम का अर्थ जानना चाहते हैं। बता दें कि अकाय मूलत: संस्कृत का शब्द है। अकाय का अर्थ होता है निराकार। हिंदू धर्म में भगवान शिव को निराकार माना गया है। विराट और अनुष्का ने बेटी का नाम भी देवी दुर्गा पर रखा है। वामिका देवी दुर्गा का ही एक नाम है।

यह भी पढ़ें- वेलकम चैंप...विराट के लाडले Akaay को सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई, पोस्‍ट कर कहा- चमकते रहो - Republic Bharat

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 21 February 2024 at 17:31 IST