वेलकम चैंप...विराट के लाडले Akaay को सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई, पोस्ट कर कहा- चमकते रहो
विराट कोहली के पिता बनने की खुशी पर उनके गुरु सचिन तेंदुलकर ने उन्हें बधाइयां दी। सोशल मीडिया पर तेंदुलकर का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा।
- खेल समाचार
- 3 min read

Virat Kohli Anushka Sharma Son Akaay: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर से पिता बन गए हैं। विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा ने इस बार एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है। इस कपल ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा। अकाय का नाम है जितना ही यूनिक है उतना ही उसका मतलब भी यूनिक है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहले से एक बेटी है जिसका नाम वामिका है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि वामिका को एक छोटा भाई मिल चुका है। विराट कोहली के पिता बनने की खुशी पर उनके गुरु सचिन तेंदुलकर ने उन्हें बधाइयां दी। सोशल मीडिया पर तेंदुलकर का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा।
विराट कोहली और अनुष्का के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat kohli Anushka sharma) के दोबारा से माता-पिता बनने पर क्रिकेटर से लेकर बॉलीवुड जगत तक हर कोई उन्हें बधाई देने लगा। क्रिकेट फैंस विरुष्का (Virushka) और बेबी बॉय अकाय (Akaay) को शुभकामनाएं देने लगे। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है। विराट और अनुष्का ने बेटे का नाम अकाय रखा है।
सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘बधाई विराट और अनुष्का, आपकी खूबसूरत फैमिली में एक अनमोल सदस्य अकाय जुड़ गया है। अपने नाम की तरह वह आपकी दुनिया अंतहीन खुशी और हंसी से भर दे…. वेलकम चैम्प!’
Advertisement
विराट-अनुष्का ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli Anushka sharma) ने ट्वि्टर और इंस्टाग्राम पर नन्हे मेहमान के आने की जानकारी दी है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘हमें आप सबको यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि 15 फरवरी को हमारे घर नन्हा मेहमान आया है। वामिका का भाई जिसका नाम अकाय (Akaay) रखा गया है।’
भगवान शिव के नाम पर रखा नाम 'अकाय'
विराट कोहली करीब एक महीने से क्रिकेट से दूर हैं. उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर ही बीसीसीआई से रेस्ट मांगा था। दूसरी बार पिता बने कोहली ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। जब से विराट-अनुष्का ने बेटे का नाम अकाय रखा है, तब से इस नाम का सर्च बढ़ गया है। लोग इस नाम का अर्थ जानना चाहते हैं। बता दें कि अकाय मूलत: संस्कृत का शब्द है। अकाय का अर्थ होता है निराकार। हिंदू धर्म में भगवान शिव को निराकार माना गया है। विराट और अनुष्का ने बेटी का नाम भी देवी दुर्गा पर रखा है। वामिका देवी दुर्गा का ही एक नाम है।