Akaay Kohli के जन्म के बाद लंदन में दिखे विराट! कुछ इस अंदाज में नजर आए नए पापा

Virat Kohli Latest Pic: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर तीन सालों बाद फिर से किलकारी गूंजी है। कपल दूसरी बार पैरेंट्स बना है।

Virat Kohli, Anushka Sharma
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा | Image: instagram

Virat Kohli Latest Pic: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली दूसरी बार पापा बन गए हैं। 15 फरवरी को उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने बेटे अकाय कोहली (Akaay Kohli) को जन्म दिया है। अब सोशल मीडिया पर किंग कोहली की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है जो उनकी लेटेस्ट झलक बताई जा रही है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर तीन सालों बाद फिर से किलकारी गूंजी है। कपल दूसरी बार पैरेंट्स बना है। वामिका कोहली को छोटा भाई मिल गया है। विरुष्का ने 20 फरवरी को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया था। खबरों की माने तो, अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे को लंदन में जन्म दिया है।

विराट कोहली की लेटेस्ट फोटो आई सामने

विराट कोहली के एक फैन पेज ने अपने एक्स हैंडल पर एक फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर धमाच मचा रही है। इसके साथ ही उनके फैन ने दावा किया कि ये क्रिकेटर की लेटेस्ट फोटो है जो लंदन की है। ऐसा कहा जा रहा है कि कपल की दूसरी संतान ने लंदन में जन्म लिया है और इस समय कोहली परिवार वहीं रह रहा है। 

Latest Picture Virat Kohli in London 😍 pic.twitter.com/JOQoq13EQQ

— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) February 20, 2024

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इंडस्ट्रलिस्ट हर्ष गोयनका ने भी यही हिंट दिया था कि जूनियर कोहली लंदन में पैदा होगा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए ट्वीट किया था- “अगले कुछ दिनों में एक बच्चा जन्म लेने वाला है। ऐसी उम्मीद है कि बच्चा सबसे ग्रेट पिता की तरह भारत को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा। या वो अपनी मां को फॉलो करते हुए एक फिल्म स्टार बनेगा। #MadeInIndia #ToBeBornInLondon

Advertisement

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बने पैरेंट्स

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा- “प्यार और हर्ष से भरे दिल के साथ हमें आपको ये बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमारी जिंदगी में हमारा बेटा अकाय और वामिका का छोटा भाई आ चुका है। अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत समय में हम आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की कामना करते हैं। साथ ही इस समय में हम आपसे हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए भी रिक्वेस्ट करते हैं”।

ये भी पढ़ेंः Akaay Kohli: पैदा होते ही छा गए विराट के लाडले, बने ढेरो फैन अकाउंट; लोग बोले- लगता है डीविलियर्स…

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड