IND vs ENG 2nd ODI: भारत की पारी लड़खड़ाई तो विराट कोहली ने गाड़ा खूंटा, इंग्लैंड के खिलाफ ये कारनामा करने वाले सचिन के बाद बने दूसरे खिलाड़ी

IND vs ENG 2nd ODI: गुरुवार को टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही 'किंग कोहली' ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान को पीछे छोड़ दिया है।

VIRAT KOHLI Most matches played in International cricket
इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली ने रचा इतिहास, बने दूसरे भारतीय खिलाड़ी | Image: X

IND vs ENG 2nd ODI: गुरुवार, 16 जुलाई को टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कार्डिफ में खेला जा रहा है। शुभमन गिल की टीम पहला मुकाबला जीतकर इस सीरीज में पहले ही 1-0 से आगे हैं। ऐसे में आज भारत सीरीज पर कब्जा करने के लिए उतरेगा। वहीं, इंग्लिश टीम सीरीज बराबर करने के लिए उतरेगी।

इस बीच टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी और 'रन मशीन' विराट कोहली ने एक नया इतिहास रचा दिया। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में मैदान पर उतरते ही कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ वो दूसरे भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में विराट ने 65 रन की पारी खेली।

भारत के दूसरे खिलाड़ी बने विराट

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में मैदान पर उतरते ही विराट कोहली भारत के लिए सबसे अधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। भारत की तरफ से टेस्ट, वनडे और टी20 में सबसे अधिक सचिन तेंदुलकर 664 मैच के साथ टॉप पर बने हुए। वहीं, विराट कोहली दूसरे सबसे अधिक 560 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

दुनिया के 5वें सबसे अधिक मैच खेलने वाली खिलाड़ी बने

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे विराट कोहली ने  ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोड़ दिया है। रिकी पोंटिंग 560 मैचों के साथ छठे स्थान पर, तो 5वें स्थान पर विराट कोहली मौजूद हैं। रिंकी पोंटिंग के बाद महेंद्र सिंह धोनी 7वें स्थान पर मौजूद हैं।

Advertisement

सबसे अधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर-664 मैच-भारत
महेला जयवर्धने-652 मैच-श्रीलंका
कुमार संगकारा-594 मैच-श्रीलंका
सनथ जयसूर्या-586 मैच -श्रीलंका
विराट कोहली-560* मैच- भारत

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ईशान किशन की वापसी, दूसरे ODI से केएल राहुल क्यों हुए बाहर? BCCI ने बताई वजह

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड