IND vs ENG: ईशान किशन की वापसी, दूसरे ODI से केएल राहुल क्यों हुए बाहर? BCCI ने बताई वजह

England vs India 2nd ODI: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला है। इस मैच में ईशान किशन की वापसी हुई है, जबकि केएल राहुल बाहर हो गए हैं। केएल राहुल के बाहर होने की वजह बीसीसीआई ने बताई।

England vs India 2nd ODI  Ishan Kishan Playing XI KL Rahul OUT
ईशान किशन की वापसी, दूसरे ODI से केएल राहुल क्यों हुए बाहर? BCCI ने बताई वजह | Image: X

England vs India 2nd ODI: गुरुवार, 16 जुलाई को टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि एक तरफ भारत सीरीज को अपने करना चाहेगा, तो दूसरी तरफ इंग्लिश टीम 1-1 की बराबरी करने चाहेगी।

दूसरे मुकाबले में इंग्लिश कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर निर्णय लिया। वहीं, दूसरे मैच के लिए भारतीय टीम प्लेइंग-11 में एक बदलाव देखने को मिला। इस मैच से केएल राहुल बाहर हो गए हैं, जबकि ईशान किशन की वापसी हुई। केएल राहुल के बाहर होने की वजह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खुद बताई।

राहुल क्यों हुए दूसरे ODI से बाहर?

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को जगह नहीं मिली है। बीसीसीआई की तरफ से बताया गया कि केएल राहुल बीमारी के कारण दूसरे मैच में नहीं खेल पाएंगे। बता दें कि केएल राहुल की जगह टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की जगह मिली है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा। 

Advertisement

इंग्लैंड की प्लेइंग XI

बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद।
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड