T20 World Cup: 'टूर्नामेंट का 'मोस्ट डिजर्विंग' स्टार संजू', Virat Kohli ने बांधे तारीफों के पुल, टीम इंडिया की जीत पर हुए गदगद

Virat Kohli praises Sanju Samson: विराट कोहली ने संजू सैमसन की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने सैमसन को टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा हकदार खिलाड़ी करार दिया।

Follow : Google News Icon  
Virat Kohli Sanju Samson
Virat Kohli Sanju Samson | Image: Instagram

Virat Kohli praises Sanju Samson: ICC मेन्स T-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला भारत और न्यूलीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस फाइनल मैच में भारत ने 96 रनों से शानदार जीत हासिल की और तीसरी बार यह खिताब अपने नाम कर लिया। भारत को एक बार फिर वर्ल्ड कप दिलाने में संजू सैमसन की अहम भूमिका रही। अब उनके शानदार प्रदर्शन की 'किंग' विराट कोहली ने जमकर तारीफ की।

विराट कोहली ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर संजू सैमसन की तस्वीर शेयर की, जिसमें वो जर्सी में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने संजू के जज्बे को शानदार बताया। उन्होंने लिखा, 'टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा हकदार खिलाड़ी संजू सैमसन का ये टूर्नामेंट शानदार रहा। तुमने तब अच्छा परफॉर्म किया जब ये सबसे ज्यादा जरूरी था। तुम्हारे लिए सच में बहुत खुश हूं चेट्टा।' चेट्टा का मतलब भाई होता है।

भारत की जीत पर क्या बोले विराट कोहली?

इसके अलावा विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराने के बाद टीम इंडिया को बधाई देते हुए एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया था। उन्होंने टीम इंडिया के प्रदर्शन को अभूतपूर्व बताते हुए लिखा, 'हम एक बार फिर चैंपियन बन गए। अहमदाबाद में खेले गए बड़े फाइनल मुकाबले में हमारी जीत शानदार रही। पूरे टूर्नामेंट में दबाव के बावजूद लड़कों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और इस टैलेंटेड टीम के सामने कोई टिक नहीं पाया। इस शानदार उपलब्धि में योगदान देने के लिए पूरी मैनेजमेंट टीम और सपोर्ट स्टाफ को हार्दिक बधाई। यह जीत वाकई सराहनीय है। जय हिंद।'

कोहली के बयान में छिपा ये संदेश!

कोहली का ये बयान संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर मुहर लगाता है। इसके अलावा उन्होंने अंत में जय हिंद कहकर करोड़ों भारतीयों का सीना भी गर्व से चौड़ा कर दिया।

Advertisement

कोहली का ये मैसेज साफ मैसेज दे रहा है कि वो मैदान के अंदर हो या बाहर, क्रिकेट की सफलता उनकी प्राथमिकता है।

संजू सैमसन रहे 'प्लयेर ऑफ द टूर्नामेंट'

आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कपल 2026 में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को ‘प्लयेर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। इस दौरान वो काफी भावुक हो गए। पूरे टूर्नामेंट में 321 रन बनाने बाले सैमसन ने बताया कि ये मोमेंट उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने ये तक कह डाला कि वो अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे हैं।

Advertisement

संजू सैमसन ने कहा, 'ये किसी सपने जैसा लग रहा है। मैं बहुत खुश और आभारी हूं। इस समय मेरे पास शब्द नहीं है। साथ ही अपनी भावनाओं को कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा है।'

टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने शानदार परफॉर्म करते हुए 20 ओवर में 255/5 का बड़ा स्कोर बना लिया। फाइनल में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के अलावा, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने फाइनल में 256 रनों का टारगेट दिया। फाइनल मैच में संजू सैमसन ने 46 गेंदों का समाना करते हुए पांच चौके और आठ छक्के की मदद से 89 रन बनाए। संजू के अलावा, ईशान किशन ने 54 रनों की शानदार पारी खेली। ईशान ने 21 गेंदों में 6 चौके 3 छक्के की मदद से 52 रन बनाए।

सैमसन ने कोहली का तोड़ा कौन सा रिकॉर्ड?

टी-20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन का तूफान दिखा। उन्होंने फिफ्टी लगाई और दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया। संजू भारतीय टीम की ओर से टी-20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस खास क्लब में पहले विराट कोहली ने 2014 में जगह बनाई थी। लेकिन अब 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में 321 रन बनाते हुए संजू सैमसन ने कोहली को पीछे छोड़ दिया है। 

यह भी पढ़ें: सूर्या ने चूमी पिच की मिट्टी, हार्दिक ने किया भांगड़ा... वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के विनिंग सेलिब्रेशन की खास तस्वीरें

 

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड