Team India Winning Celebration

सूर्या ने चूमी पिच की मिट्टी, हार्दिक ने किया भांगड़ा... वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के विनिंग सेलिब्रेशन की खास तस्वीरें

T20 World Cup 2026: वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी जमकर सेलिब्रेट करने लगे। जीत के बाद कोई इमोशनल हो गया, तो कोई खुशी से झूम उठा। देखिए टीम इंडिया के विनिंग सेलिब्रेशन की सबसे खास तस्वीरें...

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

टीम इंडिया ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर अपने टाइटल को डिफेंड करने में कामयाब हुई है। 
 

Image: X- BCCI
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

खिताब अपने नाम करते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी जश्न में डूबे नजर आए। कोई खुशी से भांगड़ा करने लगा, तो कोई तिरंगे के साथ इस जीत को सेलिब्रेट करते नजर आया। 

Image: X- BCCI
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरते ही वो भावुक हो गए। सूर्या ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच से मिट्टी उठाई, उसे अपने माथे से लगाया और चूमा। 


 

Image: X
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस जीत के बाद सभी खिलाड़ी इमोशनल होते हुए एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए। जीत के जश्न के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या को तिरंगे से लिपटा देखा गया। 

Image: X- BCCI
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शिवम दुबे को जीत के बाद स्टंप्स निकालकर जश्न मनाते हुए देखा गया। वहीं, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ इस जीत को सेलिब्रेट की। 
 

Image: X
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने तिरंगे के साथ जीत का जश्न मनाया। तिरंगे में लिपटे हार्दिक को मैदान पर भांगड़ा करते देखा गया। 

Image: X
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मोहम्मद सिराज का जोशीला सेलिब्रेशन भी देखने लायक था। सिराज ने तिलक वर्मा, ईशान किशन के साथ डांस करते हुए जीत को सेलिब्रेट किया। 
 

Image: X- BCCI
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद खिलाड़ियों ने तिरंगे के साथ मैदान का चक्कर लगाते हुए फैंस का आभार जताया। 
 

Image: X- BCCI
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फाइनल में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया, जिसे चेस करने मैदान में उतरी न्यूजीलैंड की टीम 159 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। 96 रनों से यह मुकाबला भारत ने जीत लिया।

Image: X- BCCI
Published By :
Ruchi Mehra

पब्लिश्ड