Virat Kohli 53rd ODI Century: रायपुर में विराट कोहली ने लगाया करियर का 53वां शतक, ऐसा कारनामा करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बने

Virat Kohli: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने अपने करियर का 53वां शतक जमा दिया है। उन्होंने 90 गेंदों में अपना 53वां शतक जमाया। विराट ने रायपुर में ऐसा कारनामा कर दिया है, जिसे तोड़ना बहुत मुश्किल है।

Follow : Google News Icon  
virat kohli hits back to back odi century record 11th time in career ind vs sa
रायपुर में विराट कोहाली ने लगाया करियर का 53वां शतक | Image: X

Virat Kohli: क्रिकेट जगत में फिलहाल किसी को 'रन की मशीन' के नाम से जाना जाता है, तो उस खिलाड़ी का नाम विराट कोहली है। पहले वनडे मैच की तरह दूसरे वनडे मैच में भी कोहली ने शतक लगाकर यह साबित कर दिया है कि मौजूदा दौर में उनसे बेहतरीन कोई और रन मशीन नहीं है।

जी हां, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट ने शानदार 135 (120 गेंद) रनों की आतिशी पारी खेली थी। अपने फॉर्म को जारी रखते हुए रायपुर में दूसरे मैच में भी विराट ने शानदार शतक जमाया। उन्होंने रायपुर में 93 गेंदों में 102 रनों की शानदार पारी खेली। विराट ने लगातार दो शतक लगाकर साबित कर दिया है कि वो एक महान क्रिकेटर हैं।

कोहली ने जड़ा करियर का 53वां शतक

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में विराट कोहली ने अपने करियर का 53वां शतक जड़ दिया है। उन्होंने 102 रनों की अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के मारे। इससे पहले रांची वनडे मैच में कोहली ने अपने करियर का 52वां शतक जड़ा था, जहां उन्होंने 135 रनों की शानदार पारी खेली थी। रांची के मैच में विराट प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे।

वनडे में 11वीं बार बैक टू बैक शतक

पहले रांची और अब रायपुर में बैक टू बैक शतक लगाकर विराट कोहली ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। दो साल बाद विराट ने लगातार दो वनडे मैच में शतक जड़ा है। विराट कोहली ने अपने करियर में रिकॉर्ड 11वीं बार यह कारनामा कर दिया है। इसके बाद इस मामले में दूसरे पायदान पर एबी डिविलियर्स हैं जो 6 बार लगातार करियर मे शतक जमाया है। विराट विश्व के ऐसे पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 11 बार लगातार दो पारियों में शतक लगाया है।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका को 359 रनों का लक्ष्य

भारत ने दूसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 359 रनों का लक्ष्य दिया है। इससे पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अपने करियर का पहला शतक जमाया। ऋतुराज गायकवाड़ ने  महज 83 गेंदों में 105 रन बनाए। केएल राहुल ने भी शानदार 66 रनों की पारी खेली। हालांकि, जायसवाल और रोहित 22 और 14 रन ही बना पाए।

ये भी पढ़ें: IND vs SA: रायपुर वनडे में विराट कोहली का लगातार दूसरा शतक, करियर की 53वीं सेंचुरी जड़ी तो झूम उठे फैंस
 

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड