Womens Day: मर्द रात को 12 बजे आए तो लेट, औरत आए तो... कोहली का दिल छू लेने वाला VIDEO, समाज को दिखाया आईना

Womens Day: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच से पहले विराट कोहली ने महिला दिवस के मौके पर समाज को आईना दिखाया है।

Follow : Google News Icon  
Virat kohli heartfelt message on womens day 2025 ahead of ind vs nz champions trophy final
महिला दिवस पर कोहली का 'विराट' संदेश | Image: Virat Kohli

Virat Kohli On Womens Day: भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि पहचान बन गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं जो उनकी तरह बनना चाहते हैं। विराट से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच से पहले पूर्व भारतीय कप्तान ने समाज को आईना दिखाने का काम किया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।

8 मार्च को पूरे विश्व में महिला दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने बेहद स्पेशल और आंख खोलने वाली बात कही है। अगर कोहली की इस संदेश को मान लिया जाए तो भारत की हर महिला अपने घर, गली, सड़क, दफ्तर आदि में खुशी-खुशी रह पाएंगी।

महिला दिवस पर कोहली का ‘विराट’ संदेश

व्रॉगन (Wrogn) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विराट कोहली महिलाओं और पुरुषों के बीच फर्क को बता रहे हैं। ये अंतर समाज के लोग करते हैं।

वीडियो में विराट कोहली ने कहा, ''जब एक मर्द रात को 12 बजे के बाद आता है तो आप उसे क्या कहते हैं? लेट, लेकिन जब एक महिला रात को 12 बजे के बाद आए तो उसके चरित्र पर सवाल उठाते हैं। जब पुरुष का पारा बढ़ जाए तो कहते हैं गर्म स्वभाव वाला आदमी है, महिला वही करे तो- क्लास की कमी। मर्द आक्रामक हो तो ताकतवर, महिला आक्रामक हो जाए तो आतंक। पुरुष घर से ज्यादा काम पर ध्यान दे तो ध्यान केंद्रित आदमी, महिला करे तो स्वार्थी। जब हम ऐसी सोच लेकर चलते हैं कि पुरुष तो पुरुष ही रहेंगे, तो ऐसा क्यों नहीं हो सकता कि बिना किसी पुरुष द्वारा जज किए बिना महिला भी महिला बनकर रहे।''

Advertisement

फाइनल में होगी विराट कोहली पर नजर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विराट कोहली बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में उन्होंने 84 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक जड़ा। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक 4 पारियों में 72.33 की औसत से खेलते हुए 217 रन बनाए हैं। 

इसे भी पढ़ें: हाय रे किस्मत! NZ के जिस खिलाड़ी ने 25 साल पहले भारत के जबड़े से छीनी चैंपियंस ट्रॉफी, उसकी ऐसी हालत देख रो पड़ेंगे

Advertisement
Published By :
Ritesh Kumar
पब्लिश्ड