अपडेटेड 8 March 2025 at 17:12 IST
हाय रे किस्मत! NZ के जिस खिलाड़ी ने 25 साल पहले भारत के जबड़े से छीनी चैंपियंस ट्रॉफी, उसकी ऐसी हालत देख रो पड़ेंगे
Champions Trophy: आपको ये जानकर हैरानी होगी कि न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी जीता चुके क्रिस केर्न्स आज पाई-पाई के मोहताज हैं। उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है।
- खेल समाचार
- 3 min read

India vs New Zealand, Champions Trophy Final: इंतजार की घड़ी समाप्त होने वाली है। अब से महज 22 घंटे बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दुबई में होने वाले ब्लॉकबस्टर मैच को लेकर दुनियाभर के फैंस का जोश हाई है। वहीं, भारतीय समर्थकों की धड़कनें भी तेज है, क्योंकि न्यूजीलैंड वो टीम है जिसने ICC टूर्नामेंट में कई बार भारत का दिल तोड़ा है।
27 सालों के चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में ये दूसरा मौका है जब भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल में सामना हो रहा है। इससे पहले जब 2000 में दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थीं, तब दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के साथ-साथ करोड़ों भारतीयों का दिल टूटा था।
चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में क्या हुआ था?
साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी को ICC नॉकआउट के नाम से जाना जाता था। तब टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली थे। नैरोबी में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों का स्कोर खड़ा किया था। उस समय इतना स्कोर मैच विनिंग माना जाता था। 'दादा' ने शानदार अंदाज में बैटिंग करते हुए शतक जड़ा था। गांगुली ने ओपनिंग करते हुए 117 रनों की पारी खेली थी। वहीं, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी 69 रनों की कीमती पारी खेली थी। हालांकि, दोनों की मेहनत पर न्यूजीलैंड ने पानी फेर दिया था।
क्रिस केर्न्स के शतक से जीता था न्यूजीलैंड
265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने 109 रन पर 4 प्रमुख विकेट खो दिए। इसके बाद ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स ने 102 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत के जबड़े से जीत छीन ली थी। केर्न्स ने इस दौरान 8 चौके और 2 छक्के लगाए थे।
Advertisement
क्रिस केर्न्स की हालत पर आएगा तरस
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी जीता चुके क्रिस केर्न्स आज पाई-पाई के मोहताज हैं। उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पूर्व क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया में कभी ट्रक चलाकर तो कभी बस साफ कर अपना पेट पाल रहा है। इसके अलावा उनकी सेहत भी ठीक नहीं है। 2022 में ये पता चला कि क्रिस केर्न्स को आंत में कैंसर है। फिर उनका इलाज किया गया और वो फिलहाल रिकवर कर रहे हैं।
क्रिस केर्न्स का क्रिकेट करियर
अपने जमाने के स्टार ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स ने न्यूजीलैंड के लिए कुल 62 टेस्ट, 215 वनडे और 2 T20I खेले हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8000 से ज्यादा रन है। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 5 और ODI में 4 शतक भी जड़े।
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 8 March 2025 at 17:12 IST