अपडेटेड 9 March 2025 at 16:38 IST

IND vs NZ: परेशान थीं अनुष्का, कोहली ने मैदान से ऐसा क्या किया? खिलखिला उठीं एक्ट्रेस, VIDEO वायरल

India vs New Zealand: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि विराट कोहली मैदान से ही अनुष्का की तरफ देखकर इशारा कर रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
virat kohli hand waving moment with anushka sharma india vs new zealand champions trophy final
विराट कोहली ने अनुष्का को किया इशारा | Image: X

India vs New Zealand Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। दुबई में खेले जा रहे महामुकाबले को लेकर भारतीय फैंस थोड़े चिंतित हैं, क्योंकि ICC टूर्नामेंट में कई बार न्यूजीलैंड ने भारत का सपना तोड़ा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नजर आ रहे हैं। ये वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है।

ये मोमेंट भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच शुरू होने से पहले का है। कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जब टीम इंडिया के खिलाड़ी फाइनल मैच में फील्डिंग के लिए मैदान पर उतरी तो कैमरे का फोकस विराट कोहली पर गया। स्टैंड में बैठीं पत्नी अनुष्का शर्मा को उन्होंने इशारा किया और बॉलीवुड एक्ट्रेस खिलखिला उठीं।

विराट कोहली ने अनुष्का को किया इशारा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि विराट कोहली मैदान से ही अनुष्का की तरफ देखकर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने अपना हाथ उठाकर पत्नी को 'हाय' बोला। शुरुआत में अनुष्का की नजर कोहली पर नहीं पड़ी, लेकिन तुरंत उन्होंने अपने पति को देख लिया और फिर स्टैंड से हाथ हिलाकर कोहली को 'हाय' बोला। वीडियो में देख सकते हैं कि मैच से पहले अनुष्का शर्मा थोड़ी नर्वस नजर आ रही थीं। लगता है विराट ने इसे भांप लिया था और इसीलिए ये इशारा किया।

फाइनल में भारतीय स्पिनरों का जलवा

भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला तो किया, लेकिन भारतीय स्पिनरों के आगे कीवी बल्लेबाज नाचते दिखे। शुरुआत में तेज गति से रन बनाने के बाद विल यंग और रचिन रवींद्र पवेलियन लौट गए। भारत को पहली सफलता वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई और उसके बाद कुलदीप यादव ने रचिन रवींद्र और केन विलियमसन का विकेट लेकर सनसनी मचा दी। रवींद्र जडेजा भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 28 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं।

Advertisement

भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, नाथन स्मिथ

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

Advertisement

इसे भी पढ़ें: IND vs NZ: रोहित-कोहली के लिए बड़ी खुशखबरी, फाइनल में नहीं खेल रहा न्यूजीलैंड का सबसे खतरनाक खिलाड़ी

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 9 March 2025 at 16:38 IST