विराट कोहली का 0 रोहित शर्मा के लिए गुड लक! आंकड़े झूठ नहीं बोलते, देखें हैरान करने वाला रिकॉर्ड
IND vs AFG 3rd T20I में एक ओर कोहली 0 पर आउट हुए और रोहित शर्मा नाबाद 121 रन बनाए। कोहली के 0 से जुड़ा है रोहित के गुड लक का संयोग। क्या है ये गजब संयोग।
- खेल समाचार
- 2 min read

टीम इंडिया के दो स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले के बाद से सुर्खियों में बने हुए हैं। रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 69 गेंदों पर नाबाद 121 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली तो वहीं विराट कोहली इस मुकाबले में शून्य पर यानी पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले ही आउट हो गए। कोहली के शून्य पर आउट होने से रोहित शर्मा को बड़ा फायदा होता है। क्या है ये गुड लक आइए जानते हैं-
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में हाई वोल्टेड ड्रामा देखने को मिला। हिटमैन ने सिर्फ 69 गेंदों पर नाबाद 121 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही पावरप्ले भी रोहित का बल्ला जमकर बरसा था। लेकिन रोहित के टी20 में हिट होने और कोहली के शून्य पर आउट होने का एक बहुत ही गजब संयोग है।
क्या है वो संयोग, आइए जानते हैं-
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जब-जब कोहली शून्य पर यानी डक पर आउट हुए हैं तब-तब हिटमैन के बल्ले से जमकर रन बरसे हैं। कोहली टी20 इंटेरनेशनल क्रिकेट में 4 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं और इस दौरान रोहित के बल्ले से 74.5 की औसत से 298 रन निकले हैं।
रोहित शर्मा ने टी20 में जड़े 5 शतक
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने मेहमान टीम के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। रोहित ने 69 गेंदों पर नाबाद 121 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी तूफानी पारी में 11 चौके और 8 छक्के जड़े। इसी के साथ हिटमैन टी20 फॉर्मेट में 5वां शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।
Advertisement
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने वाले टॉप-3 खिलाड़ी
बेंगलुरु में खेले गए तीसरे टी20 में विराट कोहली के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया और वो रिकॉर्ड है कोहली का गोल्डन डक पर आउट होने का रिकॉर्ड। इस शून्य के साथ ही विराट कोहली भारत के लिए शून्य पर आउट होने वाले टॉप थ्री बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर कप्तान रोहित शर्मा का नाम दर्ज है।
- रोहित शर्मा (143 पारी) – 12 बार
- केएल राहुल (68 पारी) – 5 बार
- विराट कोहली (109 पारी) – 4 बार
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: Rohit Sharma की कप्तानी का नहीं कोई जवाब, तोड़ दिया धोनी का ये महारिकॉर्ड - Republic Bharat