IND vs AFG: Rohit Sharma की कप्तानी का नहीं कोई जवाब, तोड़ दिया धोनी का ये महारिकॉर्ड
IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा कीर्तिमान बनाया जिसमें उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs AFG T20I Series: भारत-अफगानिस्तान के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज का समापन भारत ने क्लीन स्वीप यानी 3-0 के साथ किया। टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में डबल सुपर ओवर में हराया और सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया। तीसरे टी0 मुकाबले में जीत के साथ कप्तान रोहित शर्मा ने एमएस धोनी का महारिकॉर्ड तोड़ दिया।
खबर से जुड़ी तीन अहम बातें...
- भारत-अफगानिस्तान की टी20 सीरीज भारत ने 3-0 से जीता
- तीसरे टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा ने बनाया कीर्तिमान
- रोहित शर्मा ने तोड़ा एमएस धोनी की रिकॉर्ड
बेंगलुरु में अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर ओवर में रोमांचक जीत के बाद रोहित शर्मा टी-20 में भारत के कप्तान के रूप में सर्वाधिक जीत के मामले में एमएस धोनी से आगे निकल गए हैं। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व में भारत की यह 54 टी20 मैचों में 42वीं जीत है। इसके साथ ही हिटमैन इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इसके साथ ही रोहित ने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। धोनी के नेतृत्व में भारत ने 72 में से 41 टी20 मैच जीते थे।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने लंबे अंतराल बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से लगभग 14 महीने बाद टी20 फॉर्मेट में वापसी की थी। सीरीज के पहले दो मैचों में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा था जिके बाद से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लेकिन तीसरे टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट में शानदार वापसी करते हुए 121 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली।
रोहित शर्मा ने टी20 में जड़े 5 शतक
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने मेहमान टीम के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। रोहित ने 69 गेंदों पर नाबाद 121 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी तूफानी पारी में 11 चौके और 8 छक्के जड़े। इसी के साथ हिटमैन टी20 फॉर्मेट में 5वां शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।