अपडेटेड 7 December 2024 at 09:43 IST
कभी करोड़ों में खेलते थे विनोद कांबली, अब पाई-पाई के मोहताज, इनकम जान नहीं होगा विश्वास
Vinod Kambli Net Worth: भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। जानें उनका सालाना इनकम
- खेल समाचार
- 3 min read

Vinod Kambli Net Worth: भारत में क्रिकेट को धर्म की तरह माना जाता है। 140 करोड़ की आवादी वाले देश में भारतीय टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात तो होती ही है, उसके साथ-साथ उन्हें जनता का भी ढेर सारा प्यार मिलता है। हालांकि, खिलाड़ियों के लिए इस चमक को बरकरार रखना आसान नहीं है। क्रिकेट में टैलेंट के अलावा अनुशासन का भी अहम रोल है। ये जरूरी नहीं है कि अगर आप टैलेंटेड हैं तो लंबे समय तक भारतीय टीम की तरफ से खेलते रहेंगे। हां, अगर आपमें सीखने की ललक और अनुशासन है तो टैलेंट थोड़ा कम भी हो तो बात बन सकता है।
भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। कुछ दिनों से उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बचपन के दोस्त और 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से मिलते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देख फैंस इमोशनल हो रहे हैं और विनोद कांबली की मौजूदा हालत को देखकर उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है। फैंस का ऐसा सोचना लाजमी भी है क्योंकि सचिन और विनोद कांबली ने एक साथ क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। शुरुआत में कांबली भी सचिन की तरह दुनियाभर में अपने बल्ले की चमक से नाम रोशन कर रहे थे, लेकिन कुछ साल तक नाम कमाने के बाद वो गुमनामी की दुनिया में खो गए।
विनोद कांबली की नेट वर्थ
बॉलीवुड मूवी का एक मशहूर गाना है, 'क्या से क्या हो गया देखते-देखते।' जी हां, पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली पर ये लाइन बिल्कुल सटीक बैठता है। एक समय था जब कांबली किसी पहचान के मोहताज नहीं थे। वो करोड़ों में खेलते थे, लेकिन अब आलम ये है कि वो पाई-पाई के मोहताज हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एक समय पर विनोद कांबली को सचिन तेंदुलकर से बेहतर बल्लेबाज माना जाता था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती भी थी, लेकिन एक साथ क्रिकेट की दुनिया में कदम रखने के बावजूद सचिन उनसे बहुत आगे निकल गए और कांबली अर्श से फर्श पर पहुंच गए।
1972 को मुंबई में जन्मे विनोद कांबली की इनकम एक समय पर 1 से 1.5 मिलियन डॉलर के आसपास हुआ करती थी। लेकिन पहले क्रिकेट का साथ छूटने और बाद में निजी जिंदगी में आई मुश्किलों की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति में भारी गिरावट देखने को मिली। साल 2022 में विनोद कांबली की सालाना इनकम 4 लाख रुपये तक सीमित हो गई। 2025 में हाल और बुरा है। एक तो वो कई प्रकार की बीमारियों से जूझ रहे हैं और ऊपर से इनकम भी ज्यादा नहीं है। विनोद कांबली का गुजारा अब बीसीसीआई द्वारा दिए जा रहे पेंशन से हो रहा है। बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज अब बीसीसीआई से मिलने वाली 30,000 मासिक पेंशन से अपना खर्चा उठाते हैं।
Advertisement
विनोद कांबली का क्रिकेट करियर
मुंबई में एक स्कूल मैच में सचिन तेंदुलकर के साथ मिलकर 664 रनों की पार्ट्नर्शिप कर सनसनी मचाने वाले विनोद कांबली ने साल 1993 में भारत के लिए डेब्यू किया। उन्होंने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले। उन्होंने 1995 में अपना आखिरी टेस्ट और 2000 में अंतिम अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेला।
इसे भी पढ़ें: VIDEO: बालसखा से मुलाकात करने पहुंचे सचिन, भावुक हुए कांबली तो तेंदुलकर बोले- 'तेरा यार हूं मैं'
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 7 December 2024 at 09:43 IST