अपडेटेड 4 December 2024 at 16:25 IST

VIDEO: बालसखा से मुलाकात करने पहुंचे सचिन, भावुक हुए कांबली तो तेंदुलकर बोले- 'तेरा यार हूं मैं'

पिछले कुछ दिनों से विनोद कांबली की तबीयत ठीक नहीं चल रही है, हाल में एक वीडियो भी देखा गया था जिसपर कांबली ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे।

Follow : Google News Icon  
sachin-tendulkar-meets-vinod-kambli
बालसखा से मुलाकात करने पहुंचे सचिन, भावुक हुए कांबली तो तेंदुलकर बोले- 'तेरा यार हूं मैं' | Image: X- Video Grab

Sachin Tendulkar Meet Vinod Kambli Video: सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली क्रिकेट के ये दिग्गज एक ही गुरु से गुर सीखकर बड़े हुए थे। रमाकांत आचरेकर ने सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली को एक साथ क्रिकेट की शिक्षा-दीक्षा दी थी। हालांकि उनके कई और शिष्यों ने भी टीम इंडिया में जगह बनाई और उनका नाम रौशन किया लेकिन सचिन तेंदुलकर ने तो क्रिकेट जगत में अपने गुरु के नाम की एक बड़ी लकीर खींच दी जिसे शायद ही कोई छू पाए। रमाकांत आचरेकर की स्मृति अनावरण समारोह का समय था। इस मौके पर सचिन तेंदुलकर ने अपने दोस्त विनोद कांबली से एक बार फिर से मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ने एक ही गुरु की देखरेख में क्रिकेट सीखा था। रमाकांत आचरेकर ही शिल्पी थे जिन्होंने सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली को तराशा था। अपनी किशोरावस्था से ही दोनों खिलाड़ी बेहतरीन बल्लेबाजी किया करते थे। इसका पूरा श्रे उन दोनों के गुरु रमाकांत आचरेकर  को जाता है। स्कूली क्रिकेट के दिनों में दोनों दोस्तों ने मिलकर 664 रनों की विशाल साझेदारी की थी। इस महारिकार्ड ने क्रिकेट जगत में दोनों खिलाड़ियों की पहचान करवाई थी। हालांकि सचिन ने अपने करियर को इतनी ऊंचाइयां दी की आज दुनिया के हर क्रिकेट प्रेमी की जुबां पर उनका नाम है लेकिन विनोद कांबली अपनी गलतियों की वजह से बेहतरीन खिलाड़ी होने बावजूद गुमनामी के अंधेरों में खो गए

तेंदुलकर-कांबली की मुलाकात का वीडियो वायरल

काफी दिनों के बाद सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली को एक साथ देखा गया। मौका था दोनों के कोच रमाकांत आचरेकर की स्मृति अनावरण समारोह। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सचिन खुद कांबली के पास गए और उनका हाथ पकड़ लिया। वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि विनोद कांबली भी ये देखकर हैरान रह गए कि उनसे मिलने के लिए सचिन तेंदुलकर उनके पास आए हैं। क्रिकेट फैंस जिन्होंने विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर को एकसाथ खेलते देखा है वो भावुक हो गए। इतना ही नहीं इस मुलाकात के दौरान विनोद कांबली भी भावुक हो गए। इस दौरान विनोद कांबली ने अपने कोच की याद में एक गाना भी गाया जिस पर तेंदुलकर ने जमकर ताली बजाई।


खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं विनोद कांबली

पिछले कुछ दिनों से विनोद कांबली की तबीयत ठीक नहीं चल रही है, हाल में एक वीडियो भी देखा गया था जिसपर कांबली ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। सोशल मीडिया पर कांबली के फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आए। इसके पहले विनोद कांबली ने साल 2022 में अपनी चिंताजनक वित्तीय स्थिति के बारे में भी बात की थी और खुलासा किया था कि वह पूरी तरह से बीसीसीआई द्वारा दी जाने वाली पेंशन पर निर्भर हैं जिससे कि उनके परिवार की देखभाल हो जाती है।

Advertisement


ऐसा रहा विनोद कांबली का क्रिकेट करियर

अगर विनोद कांबली के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो लेफ्ट हैंडेड बल्लेबाज ने देश के लिए कुल 17 टेस्ट का प्रतिनिधित्व किया है जिसमें उन्होंने कुल 1084 रन बनाए थे। इसमें 2 दोहरे शतक सहित 4 शतक और 3 अर्धशतक शामिल थे। वहीं एकदिवसीय मुकाबलों की बात की जाए तो विनोद कांबली ने कुल 104 वनडे इंटरनेशनल मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इस दौरान विनोद कांबली ने कुल 2477 रन बनाए। उन्होंने वनडे करियर में कुल 2 शतक और 14 अर्द्धशतक लगाए थे। इस वीडियो में जब कांबली और सचिन तेंदुलकर की मुलाकात हुई तो ऐसा लग रहा है कि वो अपने बालसखा कांबली की मदद के लिए जरूर आगे आएंगे। 

यह भी पढ़ेंः बड़ा सच आया सामने, 10 साल से नहीं हुई भज्जी-धोनी की बात

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 4 December 2024 at 14:42 IST