अपडेटेड 4 December 2024 at 14:36 IST
बड़ा सच आया सामने, 10 साल से नहीं हुई भज्जी-धोनी की बात; टर्बनेटर के खुलासे से क्रिकेट जगत में भूचाल
MS Dhoni के लिए एक समय पर उनकी टीम के अहम हथियारों में से एक थे हरभजन सिंह। हाल ही में भज्जी ने एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर भारतीय फैंस को धक्का लग सकता है।
- खेल समाचार
- 3 min read

MS Dhoni and Harbhajan Singh: एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी की तीनों ट्रॉफियां जीती हैं। धोनी के लिए एक समय पर उनकी टीम के अहम हथियारों में से एक थे हरभजन सिंह। भज्जी ने अपने बल पर टीम इंडिया को कई मुकाबले में जीत भी दिलाई है। ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल में एक ही टीम (चेन्नई सुपर किंग्स) के लिए खेलते भी नजर आए हैं। लेकिन अब हरभजन सिंह ने एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर हर भारतीय फैन हैरान रह गया है।
हरभजन सिंह ने कहा कि एमएस धोनी से उन्होंने पिछले 10 साल से बात नहीं की है। आईपीएल 2018 से 2020 तक जब वह सीएसके के लिए खेलते थे तो उनकी ऑनफील्ड पर धोनी से बात होती थी।
आईपीएल में धोनी की टीम में थे हरभजन
हरभजन सिंह और एमएस धोनी दोनों ही भारतीय टीम (2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप) का अहम हिस्सा रहे। हाल ही में न्यूज 18 से बात करते हुए हरभजन ने खुलासा किया कि चेन्नई में जब वह आईपीएल में सीएसके लिए खेलते थे तो उस दौरान वह धोनी से सिर्फ स्टेडियम में बात करते थे और मैदान के बाहर दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं होती थी।
युवराज सिंह ने भी कही थी यही बात
ठीक ऐसा ही भूचाल क्रिकेट जगत में उस वक्त आया था जब युवराज सिंह ने कहा था कि धोनी उनके दोस्त नहीं है। धोनी और युवराज सिंह ने भी 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वर्ल्ड कप में साथ खेला है। युवराज सिंह ने कहा था कि वो और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दोस्त नहीं हैं। उनका रिश्ता सिर्फ मैदान पर मैच तक था। वे भारत को जितवाने के लिए खेलते थे। एक साथ होते थे, लेकिन मैदान के बाहर वे दोस्त नहीं हैं।
Advertisement
क्या बोले हरभजन सिंह?
अब हरभजन सिंह का ये खुलासा सुनकर भारतीय क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज भारतीय स्पिनर ने न्यूज18 से कहा- 'नहीं, मैं धोनी से बात नहीं करता। जब मैं CSK में खेल रहा था, तब हमने बात की थी, लेकिन इसके अलावा, हमने बात नहीं की। 10 साल से ज्यादा हो गए हैं। मेरे पास कोई कारण नहीं है। मुझे नहीं पता कि क्या कारण हैं। जब हम CSK में IPL में खेल रहे थे, तब हम बात करते थे और वह भी सिर्फ मैदान तक ही सीमित थी। उसके बाद वह मेरे कमरे में नहीं आया, न ही मैं उसके कमरे में गया।'
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 4 December 2024 at 14:36 IST