अपडेटेड 6 August 2024 at 22:48 IST

कभी 'क्रिकेट के भगवान' सचिन को भी छोड़ दिया था पीछे... अब कांबली का VIDEO देख कांप उठे क्रिकेट फैंस

कांबली का वीडियो देख क्रिकेट फैंस सदमे में आ गए हैं। नई पीढ़ी के युवा शायद ही इस धाकड़ बल्लेबाज के बारे में जानते हों। आज हम आपको बताते हैं कौन हैं ये दिग्गज?

Follow : Google News Icon  
Vinod Kambli has hit one ODI World Cup ton in India.
अब कांबली का VIDEO देख कांप उठे क्रिकेट फैंस | Image: PTI

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और सचिन तेंदुलकर के बालसखा विनोद कांबली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांबली ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं। क्रिकेट फैंस इस वीडियो को देखकर सदमे में हैं। मुंबई की सड़कों पर विनोद कांबली एक बाइक पर झुक कर खड़ें हैं। वो बाइक को पकड़कर भी ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे हैं। कभी टीम इंडिया क धाकड़ बल्लेबाज रहे विनोद कांबली का स्वास्थ्य इतना खराब है कि उन्हें खड़े होने के लिए भी सहारे की जरूरत पड़ रही है।  

विनोद कांबली हार्ट की समस्या से जूझ रहे हैं उनका स्वास्थ्य कैसा है ये वीडियो देखने के बाद बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कांबली का ये वीडियो देख क्रिकेट फैंस सदमे में आ गए हैं। हालांकि नई पीढ़ी के युवा शायद ही इस धाकड़ बल्लेबाज के बारे में जानते हों। आइए आज हम आपको बताते हैं कौन हैं विनोद कांबली?  विनोद कांबली और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर एक ही गुरु रमाकांत आचरेकर के शिष्य हैं। दोनों ने लगभग एक साथ क्रिकेट करियर का आगाज महज 2-3 सालों के अंतर में किया था। सचिन तेंदुलकर ने जहां 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे में पदार्पण कर दिया था तो वहीं कांबली को वनडे में 1991 में पाकिस्तान के खिलाफ और टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 1993 में मौका मिला।

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Narendra Gupta (@narendra.g333)


दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगा मचा दी थी सनसनी

विनोद कांबली ने साल 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया, इसी सीरीज के तीसरे मुकाबले में ही विनोद कांबली ने दोहरा शतक लगा दिया था। विनोद कांबली की उम्र उस समय महज 21 साल थी। कांबली ने इस टेस्ट मैच में 411 गेंदो का सामना करते हुए 224 रनों की पारी खेली और अंग्रेजी आक्रमण को पस्त करके रख दिया था। कांबली ने अपनी इस पारी में 23 बार गेंद को सीमारेखा के बाहर भेजा था। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने ये मुकाबला एक पारी और 15 रन से जीत लिया था। इस सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से इंग्लैंड को हराया था। यही विनोद कांबली का टेस्ट क्रिकेट में सबसे सुनहरे दिन थे क्योंकि महज 23 साल की उम्र में ही विनोद कांबली ने अपना आखिरी टेस्ट भी खेला था।


दूसरा दोहरा शतक लगा बने क्रिकेट स्टार

विनोद कांबली ने इसके बाद इसी साल 13 मार्च को जिम्बाब्वे के खिलाफ विनोद कांबली ने फिर 227 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। कांबली की इस पारी की बदौलत भारत ने एक पारी और 13 रन से जिम्बाब्वे को शिकस्त दी थी। इस पारी में कांबली ने कुल 301 गेंदों का सामना किया था और 28 चौके लगाए। विनोद कांबली के दो टेस्ट मैचों में लगातार दो दोहरे शतक लगाने के बाद तो वो क्रिकेट जगत के बड़े सितारों में गिने जाने लगे। वहीं क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने के लिए 11 सालों का लंबा इंतजार करना पड़ा 25 नवंबर साल 2000 में सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक बनाया था।

Advertisement

विनोद कांबली की ये हालत देख क्रिकेट फैंस को लगा झटका

वायरल वीडियो में काफी कमजोर नजर आ रहे थे विनोद कांबली वो एक बाइक को पकड़े हुए खड़े हैं। वो चलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन चल नहीं पा रहे थे। उन्हें एक एक कदम आगे बढ़ाने के लिए भी काफी स्ट्रगल करना पड़ रहा था। फिर कुछ लोगों ने उन्हें सहारा दिया। एक इंस्टा यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली काफी समय से खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं। हृदय संबंधी समस्याओं और डिप्रेशन जैसी कई बीमारियों के कारण उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ेंः Vinod Kambli: जिससे कभी खौफ खाते थे गेंदबाज,अब दो कदम चलने में हालत खराब

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 6 August 2024 at 22:47 IST