अपडेटेड 6 August 2024 at 11:05 IST
जिससे कभी खौफ खाते थे गेंदबाज, अब दो कदम चलने में हालत खराब, सचिन के दोस्त का ये हाल देख रो देंगे
Vinod Kambli: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सचिन तेंदुलकर के करीबी दोस्त विनोद कांबली का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह चलने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Vinod Kambli: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सचिन तेंदुलकर के करीबी दोस्त विनोद कांबली का एक हालिया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसे देख उनके फैंस को क्रिकेटर की चिंता सताने लगी है। वीडियो में साफ साफ दिख रहा था कि कैसे विनोद कांबली को चलने में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त कांबली अपनी सेहत को लेकर काफी संघर्ष कर रहे हैं। ये वीडियो मुंबई की सड़कों पर शूट किया गया था जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी हालत देख हर कोई हैरान रह गया है।
विनोद कांबली की ये हालत देख परेशान हुए फैंस
वीडियो में कमजोर विनोद कांबली नजर आ रहे हैं जो बाइक को पकड़े हुए खड़े हैं। वो चलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन चल नहीं पा रहे थे। उन्हें एक एक कदम आगे बढ़ाने के लिए भी काफी स्ट्रगल करना पड़ रहा था। फिर कुछ लोगों ने उन्हें सहारा दिया। एक इंस्टा यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली काफी समय से खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं। हृदय संबंधी समस्याओं और डिप्रेशन जैसी कई बीमारियों के कारण उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विनोद कांबली की स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं किसी से छिपी नहीं हैं। उन्हें 2013 में दिल का दौरा पड़ा था और बाद में दो ब्लॉक आर्टरी को ठीक करने के लिए एंजियोप्लास्टी की गई। और अब जो वीडियो सामने आया है, उससे समझा जा सकता है कि पूर्व खिलाड़ी को फिर से गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
Advertisement
विनोद कांबली का करियर
विनोद कांबली का क्रिकेट करियर भले ही छोटा हो, लेकिन शानदार रहा है। उन्होंने भारत के लिए 17 टेस्ट खेले थे। उन्होंने 2 फरवरी 1993 को ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने के बाद 1084 रन बनाए। अपने टेस्ट करियर के अलावा, कांबली ने 104 ODI मैचों में 32.59 की औसत के साथ 2477 रन बनाए। उनका खासतौर पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट रिकॉर्ड सराहनीय रहा है, जिसमें 129 मैचों में 59.67 के प्रभावशाली औसत से 9965 रन हैं।
ये भी पढ़ेंः पेरिस ओलंपिक में भारत-पाक की टक्कर, नीरज चोपड़ा को चुनौती दे पाएंगे अरशद? देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 6 August 2024 at 11:05 IST