Varun Chakravarthy: मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बनें
Varun Chakravarthy: भारत ने तीसरा टी20 मैच 7 विकेट से जीत लिया है। इस मैच में 2 विकेट लेकर वरुण चक्रवर्ती ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Varun Chakravarthy : भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला में खेला गया, जिसे भारत ने 7 विकेट से जीत लिया है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में महज 117 रन बनाए, जिसे भारत ने महज 15.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में भारतीय गेंदगबजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके चलते दक्षिण अफ्रीका को बड़ा स्कोर बनाने का मौका ही नहीं मिला। मैच में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने सिर्फ 2 विकेट लेकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।
वरुण चक्रवर्ती के T20 में 50 विकेट पूरे
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मैच में डोनोवन फरेरा का विकेट लेते ही मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने इतिहास रच दिया है। जी हां, 14वें ओवर में डोनोवन फरेरा को बोल्ड करते ही वरुण T20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे तेजी से 50 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। यह वरुण चक्रवर्ती का 32वां मैच था।
कुलदीप के नाम कीर्तिमान
भारत की तरफ से टी20 में सबसे तेज 50 विकेट लेने का कीर्तिमान स्पिनर कुलदीप यादव ने नाम हैं। कुलदीप यादव ने यह उपलब्धि साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हासिल की थी। कुलदीप ने अपने 30वें टी20 मैच में ही 50वां विकेट लिया था। इसके अलावा, अर्शदीप सिंह ने अपने 33वें मैच में 50 विकेट लिए थे।
तीसरे टी20 में वरुण की शानदार गेंदबाजी
वरुण चक्रवर्ती ने तीसरे टी20 में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। वरुण ने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। वरुण ने डोनोवन फरेरा के अलावा, मार्को जानसेन का विकेट लिया। वरुण चक्रवर्ती के अलावा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने भी 2-2 विकेट लिए। भारत ने तीसरा टी20 मैच 7 विकेट से जीत लिया है।