अपडेटेड 26 December 2025 at 17:40 IST

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट में तहलका मचाने वाले बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस पुरस्कार से नवाजा

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने बहुत काम उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में एक पहचान बना चुके हैं। आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले वैभव ने कई तूफ़ानी पारियाँ खेली हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्होंने पुरस्कार से नवाजा है।

Follow : Google News Icon  
vaibhav suryavanshi prime minister veer bal puraskar president murmu
बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार से नवाजा | Image: X/BCCI

Vaibhav Suryavanshi: शुक्रवार, 26 दिसम्बर का दिन उभरते हुए भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी के लिए किसी शानदार दिन से कम नहीं रहा। जी हां, 14 साल के वैभव को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा गया, जो देश में बच्चों को दिया जाने वाला सबसे बड़ा और सम्मानित अवॉर्ड माना जाता है। वैभव ने कम उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों में से एक है। वैभव ने अपनी कई तूफ़ानी पारियों से क्रिकेट जगत में पहचान बनाई है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित

क्रिकेट में तहलका मचाने वाले बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को 26 दिसंबर को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भारत में बच्चों को दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड है। वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस पुरस्कार से नवाजा। वैभव को यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया।

BCCI ने वैभव को दी बधाई

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक्स पर पोस्ट करके वैभव को बधाई दिया है। बीसीसीआई ने एक्स पोस्ट पर लिखा 'हमारे विस्फोटक युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर बधाई। द्रौपदी मुर्मुजी'।

5 से 18 साल के बच्चों राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 5 से 18 साल के बच्चों दिया जाता है। यह पुरस्कार खेल, बहादुरी, विज्ञान और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। वैभव सूर्यवंशी ने पिछले कुछ महीनों में शानदार पारियां खेली हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप से पहले रिंकू सिंह ने बल्ले से किया 'विस्फोट', चंडीगढ़ के खिलाफ बस इतने गेंद में जड़ा तूफानी शतक

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 26 December 2025 at 17:40 IST