अपडेटेड 26 December 2025 at 16:20 IST

T20 वर्ल्ड कप से पहले रिंकू सिंह ने बल्ले से किया 'विस्फोट', चंडीगढ़ के खिलाफ बस इतने गेंद में जड़ा तूफानी शतक

Rinku Singh: विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के कप्तान रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। अपनी शतकीय पारी में 11 चौके पर 4 लंबे-लंबे छक्के लगाए। यूपी के आगे चंडीगढ़ के गेंदबाजों ने सरेंडर कर दिया।

Follow : Google News Icon  
rinku singh century vijay hazare trophy up vs chandigarh before t20 world cup
T20 वर्ल्ड कप से पहले रिंकू सिंह के बल्ले ने मचाया तहलका, इतने गेंद में जड़ा तूफानी शतक | Image: Social Media

Rinku Singh: रिंकू सिंह के बल्ले से लगभग हर क्रिकेट फैंस वाकिफ होगा। जब उनका बल्ला चलता है, तो लंबे-लंबे छक्के और चौकों की बारिश होने लगती है। विजय हजारे ट्रॉफी में कुछ ऐसा ही हुआ है। जी हां, शुक्रवार को खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-06 एलिट ग्रुप-बी के मुकाबले में उत्तर प्रदेश के कप्तान रिंकू सिंह का बल्ला जमकर गरजा है। चंडीगढ़ के खिलाफ खेलते हुए रिंकू सिंह ने शानदार 106 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दम पर रिंकू सिंह यूपी को 367/4 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

106 रनों की धमाकेदार पारी

विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के कप्तान रिंकू सिंह ने चंडीगढ़ के खिलाफ 106 रनों की तूफ़ानी खेली। रिंकू महज 60 गेंदों मन नाबाद 106 रनों की पारी खेली। अपनी तूफ़ानी पारी में रिंकू सिंह ने 11 चौके और 4 लंबे-लंबे छक्के लगाए। यह उनकी एलिट-ए क्लास में दूसरी सेंचुरी हैं। यह मैच शुक्रवार को राजकोट के Sanosara Cricket Ground A में खेला गया।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक्स पर खुशी जाहीर की

गौरतलब है कि आईपीएल में रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हैं। ऐसे में जब रिंकू ने तूफ़ानी पारी खेली, उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक पर पोस्ट करके खुशी भी जाहीर की। KKR ने एक पर पोस्ट करते हुए लिखा 'Need a powerful finish? कॉल Rinku Singh' (पावरफुल फिनिशर चाहिए तो रिंकू सिंह को फोन घुमाओ)।

भारतीय टीम के लिए अच्छे संकेत

रिंकू सिंह के फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है, ऐसे में रिंकू सिंह एक बेहतरीन पावरफुल और फिनिशर की भूमिका अदा कर सकते हैं। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत न्यूजीलैंड के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज भी है और रिंकू सिंह टीम का हिस्सा भी है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: India vs New Zealand T20: इस दिन से भारत-न्यूजीलैंड T20 सीरीज का आगाज, ये रहा पूरा शेड्यूल और दोनों टीमों का Squad

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 26 December 2025 at 16:20 IST