संघर्ष, त्याग, अनुशासन...वैभव सूर्यवंशी को यूं ही नहीं मिली टीम इंडिया में एंट्री, पिता ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी, बोले- बड़ा डांट खाया है वो
भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी का चयन टीम इंडिया में हो गया है। बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। पिता संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि बेटे की इस सफलता के पीछे उनकी डांट का अहम योगदान है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को महज 15 साल की उम्र में टीम इंडिया में जगह मिली है। इसी के साथ वे भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए। यह पल वैभव के साथ-साथ उनके परिवार के लिए भी गर्वित कर देने वाला है। लेकिन वैभव का यह मुकाम तक का सफर इतना आसान नहीं था। उनकी इस सफलता के पीछे सालों की कड़ी मेहनत, त्याग और परिवार की सख्ती छिपी है। वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बेटे के इस संघर्ष भरे सफर के कुछ अनसुने किस्से साझा किए हैं।
पिता संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि वैभव ने बहुत छोटी उम्र में क्रिकेट को अपना लक्ष्य बना लिया था। उन्होंने कहा, 'वैभव का सिलेक्शन हुआ है। बच्चा बचपन से ही बहुत मेहनत करता आया है। आज उसे उसी कड़ी मेहनत का फल मिल रहा है। उसे देश के लिए खेलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बस अब यही इच्छा है कि देश के लिए खूब अच्छे से खेले, खूब मैच जिताए और खूब रन बनाए।'
वैभव का लक्ष्य क्रिकेट ही था- पिता
उन्होंने कहा, 'वैभव का लक्ष्य क्रिकेट ही था। वह उसी दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा था। हम भी उसके साथ खड़े रहे। आज हमारा परिवार खुश है, बिहार खुश है और पूरा देश भी उसके लिए खुश है।'
वैभव के पिता ने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि जब उन्होंने बचपन में अपने बेटे को बल्ला थमाया, तभी उन्हें उसके भीतर छिपे खिलाड़ी की झलक मिल गई थी। ऐसे में सही सुविधाएं मिलने से उसका निखरता चला गया। उनके मुताबिक, बेटे की लगन और मेहनत देखकर उन्हें यकीन हो गया था कि अगर उसे सही दिशा मिली तो वह एक दिन बड़ा खिलाडी बनेगा।
Advertisement
उसने बहुत डांट खाई है- बोले पिता
मीडिया से बातचीत में जब वैभव के पिता संजीव से बेटे की सफलता का राज पूछा गया, तब उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसने हर भारतीय माता-पिता का दिल छू लिया। उन्होंने कहा कि उसने बहुत डांट खाई है। उनके अनुसार, वैभव ने खेल में ही नहीं, बल्कि अनुशासन में भी खुद को निखारा है। उन्होंने कहा कि वह खूब मेहनत करता था। गलती होने पर डांट भी पड़ती थी। लेकिन वह सबकुछ सिर्फ उसके भले के लिए ही था।
संजीव सूर्यवंशी के पिता ने दिया मजेदार जवाब
इसी दौरान संजीव सूर्यवंशी से पूछा गया कि क्या वैभव की आज की सफलता के पीछे उनकी डांट का योगदान है? तब उन्होंने कहा कि बहुत जबरदस्त योगदान है।
Advertisement
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी का चयन
बता दें कि भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी का चयन टीम इंडिया में हो ही गया। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए टी20 इंटरनेशनल टीम में चुना गया है।