खान सर पर अब नई आफत, कोचिंग सेंटर पर आ सकती है आंच; इस कमी के चलते बिहार फायर ब्रिगेड के DIG ने दी चेतवानी; अब आगे क्या होगा?

खान सर की मुश्किल कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब उनके कोचिंग पर सील होने का खतरा मंडरा रहा है। अधिकारियों ने खामियां दूर करने का निर्देश दिया है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Khan Sir
Khan Sir | Image: X

Coaching Centre Firing Case: खान ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। अब उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस बीच, उनकी कोचिंग पर सील होने का खतरा भी मंडराने लगा है। KGS कोचिंग सेंटर में कुछ कमियां पाए जाने की बात सामने आई है। ऐसे में बिहार अग्निशमन सेवा की तरफ से चेतावनी दी गई है कि अगर नियमों का अनुपालन नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, खान सर के कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया था। इसकी जानकारी अग्निशमन के DIG मनोज कुमार ने दी थी। उन्होंने बताया कि जांच में केजीएस कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी से जुड़ी कमियां पाई गई हैं और इन्हें जल्द दूर करने का कड़ा निर्देश जारी किया गया है।

...तो खान सर की कोचिंग पर हो सकती है कार्रवाई

अधिकारी ने आगे साफ किया कि अगर निर्धारित समय में कमियों को दूर नहीं किया गया तो जिला अग्निशमन अधिकारी कोचिंग सेंटर को सील करने समेत अन्य कानूनी कार्रवाई के लिए कदम उठाएंगे। हालांकि, कोचिंग सेंटर का फायर सेफ्टी सर्वे क्यों किया गया, फिलहाल इसकी जानकारी है।

आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी बनाए गए खान सर की तलाश में पटना पुलिस जुटी हुई है। शनिवार को कभी सरेंडर की खबरें आईं तो कभी अग्रिम जमानत की याचिका करने की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब आज रविवार होने के चलते कोर्ट बंद है। ऐसे में सोमवार का इंतजार करना होगा।

Advertisement

खान सर के वकील ने क्या कहा?

वहीं खान सर के वकील अरविंद महुआर कह चुके हैं कि खान सर के सरेंडर का कोई चांस नहीं है। कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें बेल की जरूरत पड़ सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके क्लाइंट (खान सर) की वजह से फायरिंग नहीं हुई और न ही उन्होंने कोई 'गोली चलाओ, मैं देख लूंगा' जैसा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

2 और 3 जून को पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर हिंसा, तोड़फोड़ और सुरक्षा कर्मी पर हमले की घटना सामने आई थी। दावा किया गया कि प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान के लोगों ने कोचिंग पर हमला और फायरिंग की। इसके बाद कोचिंग संचालक रौशन आनंद समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Advertisement

लेकिन मामला यही खत्म नहीं हुआ, बाद में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें खान सर की कोचिंग सेंटर के गार्ड्स फायरिंग करते नजर आए। पुलिस की पूछताछ में गार्ड्स ने दावा किया कि उन्होंने खान सर के निर्देश पर हवाई फायरिंग की। फिर खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, जिसमें उनके दो गार्ड के नाम भी शामिल हैं। अब दोनों गार्ड्स पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि खान सर की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: जयपुर में रहस्यमयी हालत में मिली 16 साल की लड़की की लाश, साइकिल चलाने के लिए घर से निकली थी; फिर क्या हुआ?

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड