IND vs IRE T20: वैभव सूर्यवंशी को करना होगा और इंतजार? कोच के इस बयान से प्लेइंग 11 पर बढ़ा सस्पेंस

IND vs IRE T20: भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला शुक्रवार को खेला जाना है। भारतीय फैंस की सबसे अधिक नजरें वैभव सूर्यवंशी पर है कि आज के मैच में डेब्यू करने वाले हैं या नहीं। इस सवाल को लेकर कोच ने जवाब दिया है।

vaibhav suryavanshi debut india vs ireland
IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस, कोच का बड़ा बयान | Image: BCCI

IND vs IRE T20: शुक्रवार, 26 जून को भारत बनाम आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर होने वाला है। इस मैच से पहले पूरी दुनिया की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि क्या आज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या नहीं। 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव आईपीएल 2026 और श्रीलंका ए के खिलाफ धमाल मचाने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के लिए एकदम तैयार है। हालांकि, मैच से पहले ही टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक के बयान ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है।

क्या आयरलैंड के खिलाफ वैभव डेब्यू करेंगे?

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आगाज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल का जवाब देते हुए टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा वैभव सूर्यवंशी को मौका देने के लिए टीम मैनजमेंट किसी को ड्रॉप नहीं कर सकता है। उन्होंने आगे कहा 'वैभव को आगे काबिलियत दिखने के की मौके मिलेंगे। हालांकि, ऐसा नहीं है कि उन्हें मौका देने के लिए किसी को टीम से ड्रॉप करने की जरूरत है।

टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करता है

सितांशु कोटक ने आगे कहा कि 'जाहिर है कि यह टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करता है कि मैच का प्लान क्या होना चाहिए। मुझे लगता है कि किसी को मौके देने के लिए किसी अन्य के साथ गलत करने के बीच बारीक लाइन होती है। अब देखना है कि आज के मैच में वैभव को टीम में जगह मिलती है या नहीं।

क्या होगी संभावित प्लेइंग 11?

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई।

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND vs IRE T20: आयरलैंड में आएगा वैभव सूर्यवंशी का 'तूफान'? सबको है डेब्यू का इंतजार, मैच कब और कहां देखें Live

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड