IND vs IRE T20: आयरलैंड में आएगा वैभव सूर्यवंशी का 'तूफान'? सबको है डेब्यू का इंतजार, मैच कब और कहां देखें Live

IND vs IRE T20: श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज में तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया डेब्यू हो सकता है। आइए जानते हैं इस मैच को कब और कहां देख सकते हैं।

ind vs ire t20
IND vs IRE T20: डेब्यू को तैयार वैभव सूर्यवंशी, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच | Image: Social Media

IND vs IRE T20: टी20 वर्ल्ड कप 2026,  इंडियन प्रीमियर लीग 2026 और अफगानिस्तान सीरीज खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया बड़े लक्ष्यों की ओर कदम बढ़ा चुकी है। शुक्रवार, 26 जून को भारत बनाम आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आगाज बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर होने वाला है। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका भी मिल सकता है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि भारत बनाम आयरलैंड के बीच होने वाले मैच का लाइव एक्शन कब और कहां देख सकते हैं।

भारत बनाम आयरलैंड मैच कब से खेला जाएगा?

भारत बनाम आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर खेला जाएगा। पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम के 6 बजे से खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले ही हो जाएगा।

भारत बनाम आयरलैंड मैच कहां देखें?

भारत बनाम आयरलैंड के बीच पहला और दूसरा टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इस मैच को आप सोनी स्पोर्ट्स 1, सोनी स्पोर्ट्स 5 (अंग्रेजी), सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी) के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं के चैनलों पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा, सोनी लिव (SonyLIV) ऐप  पर भी देखा जा सकता है।

क्या होगी संभावित प्लेइंग 11?

वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

Advertisement

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या IPL 2027 में RR से नहीं, बल्कि इस टीम का होंगे हिस्सा? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी भविष्यवाणी

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड