अपडेटेड 7 February 2026 at 18:06 IST
'लपकेला कमरिया ऐसे, जैसे लपके बा सवारी, Sorry, Sorry कहा तारू', पवन सिंह के भोजपुरी गाने पर वैभव सूर्यवंशी ने किया जमकर डांस; देखिए VIDEO
शुक्रवार, 6 फरवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसे भारत ने 100 रन से जीत लिया है। फाइनल मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी ने जीत के बाद शानदार जश्न मनाया। वैभव ने भोजपुरी गाने पर जमकर डांस किया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Vaibhav Suryavanshi: शुक्रवार, 6 फरवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को धूल चटाकर भारत ने छठी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया।
फाइनल मैच में गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी फाड़ू डांस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव सूर्यवंशी के अलावा, उनके अन्य साथी खिलाड़ी भोजपुरी गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं।
सॉरी सॉरी गाने पर वैभव का जबरदस्त डांस
अंडर-19 विश्व विजेता बनने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में जश्न का माहौल दिखा। आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव बोल रहे हैं कि पंजाबी गाना समझ में नहीं आ रहा है, अब भोजपुरी गाना बजेगा। इसके बाद पावर स्टार पवन सिंह का मशहूर गाना 'लपकेला कमरिया ऐसे, जैसे लपके बा सवारी, Sorry, Sorry कहा तारू' बजता है और वैभव उस पर जमकर थिरकते नजर आते हैं। वैभव के साथ उनके अन्य साथी भी जमकर डांस करते हुए देखे जा सकते हैं।
फाइनल में वैभव की ऐतिहासिक पारी
वैभव सूर्यवंशी ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने फाइनल में महज 80 गेंदों में ताबड़तोड़ 175 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 15 लंबे-लंबे छक्के भी लगाए। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 311 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने 100 रन से जीत लिया।
Advertisement
प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब
फाइनल मैच में शानदार पारी के लिए वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में 62.71 की स्ट्राइक रेट से कुल 439 रन बनाने के लिए उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से भी नवाजा गया। विश्व कप में उन्होंने 3 अर्धशतक और 1 शतक भी जाड़ा। इस टूर्नामेंट में उनका बेस्ट स्कोर 175 रहा।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह पहले मैच से हो सकते हैं बाहर, जानिए वजह
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 7 February 2026 at 18:06 IST