अपडेटेड 7 February 2026 at 17:20 IST
T20 World Cup: मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह पहले मैच से हो सकते हैं बाहर, जानिए वजह
T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार, 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ मैच से अभियान शुरू करेगी। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले ही भारत को बड़ा झटका लगा है।
- खेल समाचार
- 3 min read

T20 World Cup: शनिवार, 7 फरवरी को भारतीय क्रिकेट टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका के खिलाफ मैच से अभियान शुरू करेगी। भारत बनाम अमेरिका का यह मैच मुंबई के ऐतिहासिक मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही हर्षित राणा से लेकर वाशिंगटन सुंदर की चोट को लेकर भारत पहले से ही बहुत परेशान है। वहीं, अब टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वो USA (संयुक्त राज्य अमेरिका) के खिलाफ अपना पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।
USA के खिलाफ नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वायरल फीवर से जूझ रहे हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट आगामी मैचों को देखते हुए USA के खिलाफ आराम दे सकता है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के अभ्यास मैच में उन्होंने खेला था। अगर बुमराह पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं होते होते हैं, तो टीम में फेरबदल हो सकती है।
जसप्रीत बुमराह बाहर हुए तो कौन खेलेगा?
अगर USA (संयुक्त राज्य अमेरिका) के खिलाफ जसप्रीत बुमराह प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं होते हैं, तो उनकी जगह हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट मोहम्मद सिराज खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, आपकी जानकारी के बता दें कि बुमराह के खेलने और न खेलने को लेकर बीसीसीआई की तरफ से अभी कुछ नहीं कहा गया है।
Advertisement
हर्षित राणा पहले ही बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही टीम इंडिया कई खिलाड़ियों की चोट की वजह से परेशान है। टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले हर्षित राणा चोट के कारण पूरे टी20 वर्ल्ड कप से ही बाहर हो गए हैं। वहीं, भारत ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की चोट को लेकर भी परेशान है। उनके खेलने को लेकर अभी भी आशंका बनी हुई है।
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की अपडेटेड टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज।
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 7 February 2026 at 17:20 IST