"लगा कोई सपना पूरा हो गया..." विराट कोहली से मिलने के बाद वैभव सूर्यवंशी का आया पहला रिएक्शन, आगे का लक्ष्य भी बताया-VIDEO

आईपीएल 2026 में गदर मचाने वाले वैभय सूर्यवंशी बहुत जल्द टीम इंडिया की जर्सी ने नजर आने वाले है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो विराट कोहली से हुई मुलाकात के बारे में जिक्र कर रहे हैं। वैभव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Vaibhav Sooryavanshi virat kohli
'सपना पूरा हो गया...' कोहली से मुलाकात पर वैभव सूर्यवंशी का पहला रिएक्शन, देखें VIDEO | Image: Social Media

Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी विस्फोटक गेंदबाजी से दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बहुत जल्द टीम इंडिया की जर्सी में नजर आने वाला हैं। इंग्लैंड, आयरलैंड और एशियन गेम्स दौरे में शामिल वैभव की चर्चा हर तरफ है। 

गौरतालब है कि आईपीएल फाइनल के बाद वैभव की मुलाकात टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली से हुई थी। उस समय विराट ने वैभव को सफलता का मंत्र दिया था। फाइनल के बाद विराट ने वैभव के कंधे पर हाथ रखकर बात की थी। अब वैभव का रिएक्शन आया है। वैभव ने बताया कि विराट कोहली से मिलकर कैसा लगा।

विराट से मिलने के बाद वैभव ने क्या कहा?

राजस्थान रॉयल्स ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वैभव कई सवालों का जवाब दे रहे हैं। इस बीच जब वैभव से विराट की मुलाकात के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा 'मैं पहले से RCB का फैन था। सच कहूं तो मैं विराट भैया का बहुत बड़ा फैन हूं। जब उन्होंने मेरे कंधे पर हाथ रखा और मुझसे बात की, तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। ऐसा लगा जैसे मेरा कोई सपना पूरा हो गया हो।'

आगे वैभव ने बताया कि विराट भैया किसी बड़े स्टार नहीं, बल्कि एक बड़े भाई की बात की। जिस तरह से उन्होंने बात कि, लगा ही नहीं कि वैरात कोहली से बात कर रहा हूं। उन्होंने भाई की तरह समझाया। उन्होंने बताया कि आगे कैसा और क्या करना है। उन्होंने जमीन से जुड़े रहने और शोर से दूर रहने की भी सलाह दी।

Advertisement

 आईपीएल 2026 में वैभव का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में वैभव का प्रदर्शन शानदार रहा है। वैभव ने इस सीजन 16 मुकाबलों में 776 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक भी निकले। वैभव आईपीएल 2026 से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। इसके वाला इस सीजन सबसे अधिक 72 छक्का लगाने वाले खिलाड़ी भी बने। वहीं, आईपीएल 2026 में उन्होंने कई अवार्ड्स अपने नाम किए।

ये भी पढ़ें: 'सूर्या के लिए कुछ भी...', T20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान; 'हिटमैन' का ये रिएक्शन दिल जीत लेगा
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड