'सूर्या के लिए कुछ भी...', T20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान; 'हिटमैन' का ये रिएक्शन दिल जीत लेगा

Rohit Sharma Reaction Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तानी से हटा दिया है। उनकी जगह टीम इंडिया का कप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया गया है। सूर्या को कप्तानी से हटाने के बाद पहली बार रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया आई है।

Rohit Sharma Reaction Suryakumar Yadav
T20 कप्तान बदलते ही रोहित का बड़ा बयान; सूर्या के लिए कहा- 'कुछ भी...' | Image: Social media

Rohit Sharma Reaction Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार कुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया में 2026 का टी20 वर्ल्ड वर्ल्ड कप जीता था, लेकिन अब उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया है। सूर्या की जगह अब टीम का कमान श्रेयस अय्यर को दिया गया है। गौरतलब है कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद सूर्यकुमार यादव को नए टी20 का कप्तान बनाया गया था, लेकिन खराब फॉर्म के चलते उन्हें अब हटा दिया गया। इसी बीच रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

सूर्या के बारे में रोहित शर्मा ने क्या कहा?

सूर्यकुमार को टी20 की कप्तानी से हटाए जाने के बाद पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कहा 'उन्होंने भारत के लिए अपना डेब्यू 31 साल की उम्र में किया था, अगर मैं गलत नहीं हूं तो। इसका मतलब है कि उन्होंने कभी हार नहीं मानी। वह हमेशा मुकाबले में बने रहना चाहते थे और जब मौका आया, तो उन्होंने उसे दोनों हाथों से थाम लिया और उन्होंने ऐसा किया।'

श्रेयस अय्यर के लिए रोहित ने क्या कहा?

श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भी रोहित का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा 'श्रेयस ने जिस तरह आईपीएल में अपनी टीम की कप्तानी की है, उसे देखकर मैं कह सकता हूं कि वो टीम इंडिया की कमान अच्छे से संभालेंगे। बता दें कि श्रेयस पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

सूर्या का हालिया फॉर्म

सूर्यकुमार यादव के लिए आईपीएल 2026 से अच्छा नहीं रहा था। इस सीजन 13 मुकाबलों में उन्होंने 20.77 की एवरेज से मात्र 270 रन ही बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतक निकला। वहीं, इस सीजन 60 उनका सबसे अधिक स्कोर रहा। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: आयरलैंड , इंग्‍लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को T-20 टीम में मिली जगह, श्रेयस अय्यर बने कप्‍तान; देखें LIST

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड