IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी फिर फ्लॉप, जोफ्रा आर्चर ने दूसरी बार बनाया शिकार, हर्षित-वरुण सीरीज से बाहर

IND vs ENG 4th T20: टीम इंडिया और इंग्लैंड के खिलाफ आज चौथा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है, जहां वैभव सूर्यवंशी का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा है। वहीं, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती के लिए बुरी खबर आई है।

Vaibhav Sooryavanshi England vs India 4th T20
IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी फिर फ्लॉप, जोफ्रा आर्चर ने दूसरी बार बनाया शिकार | Image: X

IND vs ENG 4th T20: गुरुवार, 09 जुलाई को टीम इंडिया और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 

इस मैच में भारत के लिए टीम आगाज करने उतरे वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा फिर से फ्लॉप नजर आए। फैंस को सबसे बड़ी उम्मीद वैभव से थी कि आज कुछ धमाकेदार पारी खेलने, लेकिन वैभव लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप ही रहे हैं। आज के मैच में वैभव महज 15 रन बनाकर आउट हो गए।

वैभव सूर्यवंशी फिर फ्लॉप

टीम इंडिया और इंग्लैंड के खिलाफ आज चौथा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी फिर से कुछ खास नहीं कर पाए। चौथे मुकाबले में वैभव ने 10 गेंदों का सामना करते हुए महज 15 रन ही बनाए, हालांकि, इस बीच उन्होंने 1 चौक और एक छक्का जरूर लगाया। वैभव को जोफ्रा आर्चर ने दूसरी बार अपना शिकार बनाया। वहीं, दूसरे टी20 मुकाबले में 14 रन और तीसरे टी20 मुकाबले में सिर्फ 13 रन ही बनाए थे।

हर्षित-वरुण सीरीज से बाहर

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को लेकर फैंस के लिए बुरु खबर आई है। दरअसल, बीसीसीआई ने आधिकारिक बयान में कहा कि हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में तीसरे T20 में हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। BCCI की मेडिकल टीम ने उनकी जांच की और उन्हें चौथे और पांचवें T20I से बाहर कर दिया है।'  

Advertisement

टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से पीछे

गौरतलब है कि सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। उसके बाद दूसरे और तीसरे मुकाबलों में टीम इंडिया को हार का समाना करना पड़ा था। तीसरे मैच में टीम इंडिया को 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। भारत बचे हुए दो मैच को जीतकर सीरीज को ड्रा कर सकता है। 

ये भी पढ़ें: चट मंगनी पट ब्याह... सुखेंदु शेखर-सुष्मिता देव समेत 3 पूर्व सांसदों ने ममता की TMC छोड़ BJP का थामा दामन, चंद घंटे में बन गए राज्यसभा उम्मीदवार
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड