चट मंगनी पट ब्याह... सुखेंदु शेखर-सुष्मिता देव समेत 3 पूर्व सांसदों ने ममता की TMC छोड़ BJP का थामा दामन, चंद घंटे में बन गए राज्यसभा उम्मीदवार

भाजपा ने पश्चिम बंगाल से राज्यसभा उपचुनाव के लिए सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बारिक को अपना उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि ये तीनों आज ही TMC से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP fields Sukhendu Sekhar Roy Sushmita Dev and Prakash Chik Baraik candidate for by election to Rajya Sabha from West Bengal
भाजपा ने पश्चिम बंगाल से राज्यसभा उपचुनाव के लिए सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बारिक को अपना उम्मीदवार बनाया | Image: ANI

भाजपा ने पश्चिम बंगाल से राज्यसभा उपचुनाव के लिए सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बारिक को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें आज ही यानी गुरुवार, 09 जुलाई को ही ये तीनों पूर्व तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं ने राज्य भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए थे।

भारतीय जनता पारी (बीजेपी) ने अधिकारी एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए बताया कि 'भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा के उप-चुनाव 2026 हेतु (सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बारिक) निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

आज ही हुए थे बीजेपी में शामिल

गौरतलब है कि आज ही यानी गुरुवार, 09 जुलाई को पूर्व TMC राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बड़ाइक और सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्य भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल का हाथ थामा था। 

इस दौरान समिक भट्टाचार्य ने तीनों नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि 'ये तीनों MP दिग्गज हैं जिनका राज्यसभा में प्रदर्शन सभी को पता है। यह हमारे लिए खुशी का मौका है और पूरी BJP खुश है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से और इसके राज्य अध्यक्ष के रूप में, मैं हमारे कार्यकर्ताओं मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, पूरी कैबिनेट और हमारे पूरे संगठन के साथ। इन तीनों लोगों का तहे दिल से और बहुत खुशी के साथ स्वागत करता हूं।'

Advertisement

पिछले महीने TMC से दिया था इस्तीफा

गौरतलब है कि सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बारिक ने पिछले महीने ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) से इस्तीफा देने के बाद आज ही दोपहर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए थे। शामिल होते ही अब बंगाल बीजेपी ने तीनों नेताओं को राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी को फिर लगा बड़ा झटका, सुखेंदु शेखर, सुष्मिता देव समेत 3 पूर्व TMC सांसद BJP में हुए शामिल
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड