अपडेटेड 6 February 2026 at 19:10 IST
IND vs ENG U-19 WC Final: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास... इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में शतक जड़ एक साथ तोड़े ये 4 महारिकॉर्ड
Vaibhav Sooryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला भारत बनाम इंग्लैंड के बीच जारी है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार 175 रनों की पारी खेली। इस मैच में वैभव ने एक साथ कई महारिकॉर्ड तोड़े।
- खेल समाचार
- 3 min read

Vaibhav Sooryavanshi: अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में शुक्रवार, 6 फरवरी को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने शानदार 175 रन की पारी खेली। वैभव ने सिर्फ 80 गेंद पर 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने एक मैच में एक साथ कई महारिकॉर्ड तोड़े।
अंडर-19 विश्व कप में दूसरे सबसे तेज शतक
फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 55 गेंदों में शतक पूरा किया। वहीं, सिर्फ 80 गेंदों पर अपने 175 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव अंडर-19 विश्व कप में दूसरे सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव से आगे ऑस्ट्रेलिया विल मलाजचुक हैं, जिन्हें 51 गेंद में शतक लगाया है।
अंडर-19 विश्व कप में एक पारी में सबसे अधिक छक्के
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल 15 लंबे-लंबे छक्के लगाए। वो अंडर 19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 18 साल पहले 2008 में नामिबिया के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 12 छक्के लगाए थे।
Advertisement
यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन वैभव सूर्यवंशी के नाम
अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में शानदार 175 रन की पारी खेलने के बाद वैभव यूथ वनडे में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव के नाम पर अब यूथ वनडे में 25 मैचों में 1412 रन हो गए हैं। दूसरे नंबर पर विजय जोल हैं, जिनके नाम पर 36 मैचों में 1404 रन दर्ज हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर यशस्वी जायसवाल हैं जिन्होंने 27 मैचों में 1386 रन बनाए हैं।
अंडर-19 वर्ल्ड फाइनल में 175 रन की पारी
अंडर-19 वर्ल्ड फाइनल में भारत की तरफ से की भारतीय खिलाड़ियों ने शतक लगाए हैं, लेकिन किसी ने भी फाइनल मैच में 150 का आंकड़ा पार नहीं किया था, लेकिन अब वैभव ने कर लिया है। वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 175 बनाकर टॉप पर पहुँच गए हैं। दूसरे नंबर पर 111*- उन्मुक्त चंद और तीसरे नंबर पर 101* मनजोत कालरा हैं।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 6 February 2026 at 19:10 IST