अपडेटेड 6 February 2026 at 18:25 IST

IND vs ENG U-19: बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी की शानदार 175 रन की पारी से CM नीतीश कुमार गदगद, बोले- भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद

Vaibhav Suryavanshi: शुक्रवार, 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार 175 रनों की पारी खेली। वैभव की शानदार पारी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई दी है।

Follow : Google News Icon  
Nitish kumar congratulates Vaibhav suryavanshi 175 run in u19 world cup 2026 final
वैभव सूर्यवंशी के शानदार 175 रन की पारी से CM नीतीश कुमार हुए गदगद | Image: Social Media

Nitish Kumar To Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच शुक्रवार, 6 फरवरी को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 
इस मैच में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए इतिहास रच दिया। वैभव ने सिर्फ 80 गेंद पर 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। विश्व कप के फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी द्वारा खेली गई पारी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई दी है। नीतीश कुमार ने कहा 'वैभव अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं।'

वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद- CM नीतीश कुमार

वैभव सूर्यवंशी की शानदार 175 रन की पारी पर नीतीश कुमार गदगद होकर एक्स पर लिखा 'आज अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच में बिहार के क्रिकेटर श्री वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है। वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रोशन करें।'

वैभव ने अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के लगाए

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे तेज शतक जड़ा जड़ा है। उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में ताबड़तोड़ 175 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 15 लंबे-लंबे छक्के भी लगाए। उन्होंने 218 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस मैच में कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी शानदार 53 रन अर्धशतकीय पारी खेली।

इंग्लैंड को 412 रन का दिया टारगेट

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। अब इंग्लैंड को जीतने के लिए इंग्लैंड को 412 रन बनाने होंगे। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के दम पर भारत ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के सामने एक विशाल स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND vs ENG U-19 WC Final: युवराज सिंह, विराट कोहली से भी आगे निकले वैभव सूर्यवंशी... तोड़ डाला 18 साल पुराना ये रिकॉर्ड

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 6 February 2026 at 18:23 IST