वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी को भी मिला पहला नेशनल कॉल-अप
Vaibhav Sooryavanshi breaks Sachin Tendulkar record: 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इसी के साथ टीम इंडिया में जगह बनाने वाले वैभव ने सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Vaibhav Sooryavanshi breaks Sachin Tendulkar record: भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत हुई है। BCCI द्वारा घोषित आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरों के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है। इसी के साथ अपनी प्रतिभा के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाने वाले वैभव ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।
सबसे युवा खिलाड़ी बने वैभव
वैभव सूर्यवंशी अब टीम इंडिया में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। क्योंकि सचिन तेंदुलकर का पहली बार भारतीय टीम में चयन साल 1989 में 16 साल की उम्र में हुआ था। इसके विपरीत, वैभव ने महज 15 साल की उम्र में राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की की है।
यदि वैभव आगामी सीरीज में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते हैं, तो वे भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे, जो वर्तमान में 16 साल 205 दिन की उम्र में सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है।
वैभव की इस ऐतिहासिक कामयाबी के पीछे उनका IPL 2026 का तूफानी प्रदर्शन रहा है। उन्होंने टूर्नामेंट में लगातार शानदार बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम कर इतिहास रच दिया था।
Advertisement
प्रिंस यादव को भी टीम इंडिया में पहली बार मौका
इस टीम चयन में एक और नाम चर्चा में है, वह है तेज गेंदबाज प्रिंस यादव। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए प्रभावित करने वाले प्रिंस यादव को पहली बार नेशनल टी20 टीम में शामिल किया गया है। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह दी गई है।
श्रेयस अय्यर के हाथों में टीम की कमान
बीसीसीआई ने इस बार टीम में बड़े बदलाव किए हैं। बोर्ड ने इस बार सूर्या से टीम की कमान छिनकर अब श्रेयस अय्यर को दे दिया है। जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। नई टीम में युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है।
Advertisement
इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
आयरलैंड सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वाड:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी।