U19 Womens T20 World Cup: फाइनल में फिर पिटेगा साउथ अफ्रीका! ये 5 खिलाड़ी भारत को बनाएंगी वर्ल्ड चैंपियन?
अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज (रविवार) कुआलालंपुर में खेला जाएगा। भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।
- खेल समाचार
- 3 min read

U19 Womens T20 World Cup Final: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि अब से थोड़ी देर बाद भारत की बेटियां अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में दम दिखाने वाली हैं। खिताबी भिड़ंत में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। 2024 में जब रोहित शर्मा की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था तब 140 करोड़ भारतीयों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। अब 2025 में एक बार फिर करोड़ों भारतीयों को झूमने का मौका मिल सकता है।
अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज (रविवार) कुआलालंपुर में खेला जाएगा। भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया का सफर शानदार रहा है। निकी प्रसाद की अगुवाई वाली टीम अभी तक अपराजित रही है। फाइनल में उनका सामना साउथ अफ्रीका से है, जिन्होंने भी इस टूर्नामेंट में कोई मुकाबला नहीं हारा है।
ये 5 खिलाड़ी भारत को बनाएंगी चैंपियन
वैसे तो किसी भी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने का मतलब होता है कि टीम के सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया है, लेकिन इस टूर्नामेंट में भारत की 3 खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। करोड़ों भारतीय फैंस ये दुआ करेंगे कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में भी इन तीनों प्लेयर्स का बेस्ट देखने को मिले और भारतीय टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बने।
गोंगाडी त्रिशा
Advertisement
अंडर-19 वर्ल्ड कप में गोंगाडी त्रिशा ने अभी तक बल्ले से धमाका किया है। हैदराबाद की महिला खिलाड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की है। यही वजह है कि वो विश्व कप की टॉप स्कोरर भी हैं। त्रिशा ने अभी तक 6 पारियों में 66.25 की औसत से 265 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 149.72 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए एक शतक भी जड़ा है।
वैष्णवी शर्मा
Advertisement
कहते हैं कि किसी भी बड़े टूर्नामेंट को जीतने के लिए गेंदबाजों का प्रदर्शन बहुत मायने रखता है। भारतीय गेंदबाज वैष्णवी शर्मा ने अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है। वैष्णवी ने अभी तक 5 मैचों में 3.40 की अद्भुत औसत से 15 विकेट चटकाए हैं। फाइनल में भी वैष्णवी शर्मा से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
आयुषी शुक्ला
गेंदबाजी की बात करें तो वैष्णवी शर्मा के साथ-साथ आयुषी शुक्ला ने भी विरोधी बल्लेबाजों के नाक में दम कर रखा है। उन्होंने अभी तक 6 मैचों में 12 विकेट चटकाए हैं।
टीम इंडिया का स्क्वॉड:
जी कमलिनी (WK), गोंगाडी त्रिशा, सानिका चालके, निकी प्रसाद (C), ईश्वरी अवसारे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, जोशीता वी जे, शबनम एमडी शकील, पारुनिका सिसौदिया, वैष्णवी शर्मा, भाविका अहिरे, द्रिथि केसरी, आनंदिता किशोर, सोनम यादव