पंत को आउट कर ट्रेविस हेड ने किया अश्लील इशारा? क्या है पूरा माजरा, सामने आया हैरान करने वाला सच

भारतीय पारी के दौरान जब ट्रेविस हेड ने ऋषभ पंत का विकेट लिया तो उनका सेलिब्रेशन देखने लायक था। उनका सेलिब्रेशन स्टाइल देख भारतीय फैंस बेहद गुस्सा हो गए।

REVEALED! Reason behind Head's celebration
REVEALED! Reason behind Head's celebration | Image: X Screengrab

Travis Head Dirty Celebration: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 184 रनों की बड़ी जीत हासिल करते हुए सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली। मेलबर्न टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया को 340 रन बनाने थे। जिस वक्त जायसवाल और ऋषभ पंत क्रीज पर संयम के साथ खेल रहे थे एक वक्त को लगा भारत ये मैच जीत जाएगा। पर किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था।

ऋषभ पंत बहुत सब्र के साथ बैटिंग कर रहे थे, उन्होंने मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में कितना धैर्य अपनाया उसका अंदाजा उनके 28.85 के स्ट्राइक रेट से ही लगाया जा सकता है। इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने ट्रेविस हेड से गेंदबाजी करवाने का फैसला किया। वह 59वां ओवर था जब चौथी गेंद पर पंत खुद पर काबू नहीं रख पाए और बड़ा शॉट लगा बैठे। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में छक्का लगाना आसान नहीं है, इसलिए गेंद सीधी मिचेल मार्श के हाथों में चली गई।

ट्रेविस हेड ने की अश्लील हरकत

तभी सबकी नजरें ट्रेविस हेड पर जा टिकीं जिन्होंने अश्लीलता की सभी हदें पार करके 'अभद्र' इशारा किया। सोशल मीडिया पर इस इशारे को लेकर बहस छिड़ गई है, बहुत लोग इसे खेल भावना के विरुद्ध बता रहे हैं। लेकिन आखिर ट्रेविस हेड ने ढषभ पंत क आउट करने के बाद ये इशारा क्यों किया इसकी वजह चैनल 7 ने शेयर की। क्या है इसके पीछे की कहानी आइए जानते हैं?

क्या है ट्रेविस हेड के इशारे का मतलब?

चैनल 7 के जेम्स ब्रेशॉ ने इस इशारे का मतलब समझाया। उन्होंने कहा, “2022 में श्रीलंका के खिलाफ 17 गेंदों में 4-10 लेने के बाद हेड ने कहा था, ‘मुझे अपना उंगली वाला जश्न ठंडा करना पड़ा’ (‘I had to put the digit on ice’) शायद यही वजह थी कि उन्होंने ऐसा किया।” ब्रेशॉ की इस जानकारी को साथी कमेंटेटर ग्रेग ब्ल्यूवेट ने भी सराहा। उन्होंने कहा, “आपने बहुत बढ़िया जानकारी दी है। इसका मतलब समझ में आ गया।”

Advertisement

भारतीय फैंस को आया गुस्सा

बता दें कि इसी मैच में सैम कोंस्टस को धक्का मारने के लिए विराट कोहली पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना ठोका गया और साथ ही एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया था। ऐसे में भारतीय फैंस ने हेड द्वारा किए अश्लील इशारे पर आईसीस से सख्त एक्शन करने की मांग की है। लेकिन ट्रेविस हेड ने जो इशारा किया वो ऑस्ट्रेलिया में अश्लील नहीं बल्कि एक जश्न का प्रतीक है। 

ये भी पढ़ें- India vs Australia: मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया को 184 रनों से मिली बड़ी हार, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर बनाई 2-1 की बढ़त

Advertisement
Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड